राजस्थान में 4 दिन आंधी-ओले, बारिश का अलर्ट:उदयपुर में बरसात, धौलपुर में पार्वती बांध के गेट खोले; लूणी नदी में बहे महिला-पुरुष


Loading

राजस्थान में 4 दिन आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया। 5 अक्टूबर को चार जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में येलो और 6 अक्टूबर को 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 30-40 किलोमीटर स्पीड से आंधी चलने की आशंका है।

इधर, बालोतरा के जसोल क्षेत्र में शनिवार सुबह 11 बजे लूणी नदी की रपट पार करने के दौरान बाइक सवार महिला-पुरुष नदी में बह गए।

सिविल डिफेंस और स्थानीय तैराकों की टीम ने दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस दोनों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

बालोतरा में लूणी नदी की रपट पर बहे महिला-पुरुष को स्थानीय लोगों ने निकाला। हालांकि उनकी मौत हो चुकी थी।

चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार देर रात तेज बारिश हुई थी।

चित्तौड़गढ़ में देर रात बारिश शुक्रवार की देर रात चित्तौड़गढ़ के भदेसर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। भूपाल सागर में सबसे ज्यादा 55 एमएम, बड़ी सादड़ी में 28 एमएम, डूंगला में 26 एमएम, बेगूं में 17 एमएम, निंबाहेड़ा में 12 एमएम, कपासन में 11 एमएम, भदेसर में 4 एमएम, राशमी और चित्तौड़गढ़ शहर में 2-2 एमएम बरसात हुई है। अब तक जिले में 981.33 एमएम बारिश हो चुकी है, जो औसत का 130.84 प्रतिशत है।

तापमान में कमी

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण इन दिनों तापमान में भी कमी दर्ज हो रही है। शुक्रवार को दिन का सबसे ज्यादा तापमान फलोदी में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 35.6, बीकानेर में 36.7, जोधपुर में 35.6, जैसलमेर में 36.4, बाड़मेर में 35.4, चित्तौड़गढ़ में 34.9, उदयपुर में 33, कोटा में 33.3, सीकर में 32, पिलानी में 34.3 एमएम हुई।

जयपुर में 31.9, अलवर में 34, अजमेर में 31.3, भीलवाड़ा में 33.2, नागौर में 34.1, हनुमानगढ़ में 34.6 और दौसा में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम केन्द्र जयपुर ने 4 अक्टूबर को भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

5 अक्टूबर को भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों को छोड़कर शेष जिलों के लिए और 6 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

7 अक्टूबर को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और सिरोही जिलों के लिए यलो अलर्ट है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर