सीकर में शादी से पहले दूल्हे को किडनैप कर लूट-मारपीट:सोने-चांदी के जेवरात व कैश लूटकर भागे, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


Loading

सीकर के दादिया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शादी की तैयारियों में जुटे एक युवक के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने तीन आरोपियों पर स्विफ्ट डिजायर कार में जबरन डालकर मारपीट करने, चांदी के आभूषण और कैश लूटने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में बीरबल (25) निवासी अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) ने बताया कि वह वर्तमान में बेरी (सीकर) में रह रहा है। उसकी शादी 19 जून को थी। जिसके लिए उसने सोने-चांदी के जेवरात पहन रखे थे। 16 जून की रात करीब 11 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार उसके घर पहुंची। कार में सवार तीन लोगों में से एक ने जुडिया खटीक का नाम लेकर उसे (बीरबल) को बुलाया।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

 

 

 

 

वह बिना शक किए उनके साथ चला गया। कार में सवार तीनों व्यक्तियों अजय मील, विकास नाई और ओंकार सवार थे। आरोपियों ने बीरबल को किडनैप कर गाड़ी में डाल लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके गले से चांदी के दो लॉकेट, एक चांदी की हैमल, आधा किलो की चांदी की हसली और 7 हजार कैश लूट लिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए।

 

 

 

घटना में बाद बीरबल ने दादिया थाना में पहुंचकर लूट और मारपीट का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार कर रहे हैं। इस घटना से बेरी गांव और आस-पास के क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में इस तरह की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर