डीएम ने पूर्वी तटबंध का किया निरीक्षण। सभी तटबंध और स्पर सुरक्षित


Loading

मनीष कुमार सिंह,

 

सहरसा:  कोसी नदी के जलप्रवाह में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग के 25 सितंबर के डिस्चार्ज पूर्वानुमान के अनुसार वीरपुर स्थित कोसी बैराज से नदी के जलप्रवाह में अगले तीन दिनों के दौरान उतार-चढ़ाव की संभावना है। 26 सितंबर को जलप्रवाह करीब 3.53 लाख क्यूसेक तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 27 सितंबर को इसके घटकर करीब 2.68 लाख क्यूसेक होने की संभावना जताई गई है।

संभावित जलस्तर वृद्धि के मद्देनजर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शुक्रवार को पूर्वी कोसी तटबंध के सुपौल, चंद्रायण एवं कोपरिया डिवीजन का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तटबंध और उससे जुड़े स्परों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में सभी तटबंध एवं स्पर सुरक्षित पाए गए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की लगातार निगरानी करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने जलस्तर बढ़ने की स्थिति में स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

प्रशासन ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कहीं आवागमन प्रभावित होने की स्थिति में लोगों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए जिले में पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर नावों का उपयोग किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अनावश्यक भय से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर