Rupauli Election Result 2025: बीमा भारती की मजबूत पकड़ के बीच NDA की बढ़त की जंग, देखें नया अपडेट


Loading

Rupauli Vidhan Sabha Election Result 2025: रूपौली सीट पर इस बार मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। वर्षों से क्षेत्र की राजनीति पर छाई रहीं बीमा भारती के लिए यह चुनाव उनकी लोकप्रियता, विश्वसनीयता और हालिया राजनीतिक बदलावों की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। दूसरी ओर, NDA इस परंपरागत गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी ताक़त झोंक रहा है। वोटिंग के रुझान लगातार बदल रहे हैं और हर चरण के साथ मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है। ताज़ा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें।

Rupauli Election Result 2025

रूपौलीः 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में रूपौली सीट फिर से सुर्खियों में है, जहां लंबे समय से जारी राजनीतिक वर्चस्व को इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है। एक ओर बीमा भारती अपने मजबूत जनाधार और राजनीतिक पहचान को बचाने की कोशिश में हैं, तो दूसरी तरफ जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल इस गढ़ को भेदने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी के आमोद कुमार ने भी मुकाबले को त्रिकोणीय रंग देने की कोशिश की है। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के साथ ही माहौल रोमांचक हो गया है और हर राउंड नए संकेत दे रहा है। ताज़ा अपडेट के लिए एनबीटी ऑनलाइन से जुड़े रहें।

 

रूपौलीः विधानसभा चुनाव परिणाम

उम्मीदवार का नाम पार्टी प्राप्त वोट जीत का अंतर
बीमा भारती आरजेडी
कलाधर प्रसाद मंडल जेडीयू
आमोद कुमार जन सुराज पार्टी

 

रूपौली विधानसभा सीट के मुख्य उम्मीदवार

बीमा भारती कलाधर प्रसाद मंडल आमोद कुमार
आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती इस सीट से लगातार 2005, 2010, 2015, 2020 जीत दर्ज कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में जेडीयू छोड़कर आरजेडी का दामन थामा है, जिससे यह चुनाव उनकी व्यक्तिगत वफादारी और एमवाई समीकरण पर उनकी पकड़ की परीक्षा है। बीमा भारती को अति पिछड़ा वर्ग और एमवाई समीकरण के एक बड़े हिस्से का समर्थन प्राप्त है, जिसे उन्होंने एमवाई में रहते हुए भी बनाए रखा था। आरजेडी में आने से उनका एमवाई आधार मजबूत होने की उम्मीद है। जेडीयू इस बार किसी मजबूत अति पिछड़ा वर्ग के नेता को मैदान में उतारकर बीमा भारती के इस मजबूत गढ़ में सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश की। जेडीयू, इस बार विकास के वादों और बीमा भारती के दल-बदल को मुद्दा बनाकर अति पिछड़ा वर्ग के वोटों को एकजुट करने की रणनीति पर काम करेगा। जन सुराज पार्टी के आमोद कुमार के रूपौली विधानसभा सीट से उतरने से मुकाबला काफी दिलचस् हो गया है। रूपौली सीट पर अति पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम-यादव मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है। यह क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका, खेती की समस्याओं, और शिक्षा के अभाव जैसे ग्रामीण मुद्दों को आमोद कुमार जोरदार तरीके से उठाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर