![]()
4 अक्टूबर को प्रदीप शर्मा (जिलाध्यक्ष)हापुड़ विजेंद्र शर्मा करेंगे ब्राह्मण महासभा का विस्तार।

लेखराज कौशल (जिला प्रभारी)
हापुड़ /गढ़मुक्तेस्वर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार दिनांक 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार, सुबह 11:00 बजे जिला अध्यक्ष हापुड़ पंडित प्रदीप शर्मा जी के आवास *ग्राम पुष्पावती पूठ, थाना बहादुरगढ़, तहसील गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ पर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।
पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा जी ने बताया कि इस बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी, नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी और जनपद हापुड़ के हर ब्लॉक में संगठन को मजबूती से खड़ा किया जाएगा। प्रत्येक ब्राह्मण की समस्याएं सुनी जाएंगी।
बैठक में पश्चिम प्रदेश, जिला हापुड़ एवं अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारी शामिल होंगे।






