स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर पुलिस का अभियान:सिटी बसों में सवार हुई कालिका टीम, राजकोप एप से बताए सुरक्षा के तरीके


Loading

कालिका टीम की ओर से शहरवासियों को राजकोप एप के बारे में जानकारी दी जा रही है। - Dainik Bhaskar

 

जोधपुर शहर में महिलाओं की सुरक्षा और आमजन को स्मार्ट पुलिसिंग से जोड़ने के लिए पुलिस की ‘कालीका टीम’ ने एक अनोखा अभियान शुरू किया है। टीम इन दिनों सिटी बसों में सवार होकर यात्रियों को ‘राजकोप सिटिजन ऐप’ डाउनलोड करने का आग्रह कर रही है।

कालीका टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने बसों में सफर कर लोगों को बताया कि यह ऐप नागरिकों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे आसान माध्यम है। उन्होंने यात्रियों को मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करवाते हुए इसके फीचर्स की जानकारी दी।

 

कालिका टीम बसों से लेकर पब्लिक पैलेस पर लोगों को राजकोप ऐप के फीचर के बारे में जानकारी दे रही है।।

 

 

कालीका टीम ने बताया कि राजकोप सिटिजन ऐप खासतौर पर महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है। किसी भी खतरे की स्थिति में महिला “SOS बटन” दबाकर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से मदद मांग सकती है।

ऐप से भेजा गया अलर्ट सीधे कंट्रोल रूम में पहुंचता है और लोकेशन ट्रैक कर पास की पुलिस टीम मौके पर रवाना हो जाती है।

इस ऐप के माध्यम से नागरिक एफआईआर की स्थिति जान सकते हैं, पुलिस वेरिफिकेशन करा सकते हैं, खोई वस्तु की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं और ट्रैफिक जुर्माने से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कालीका टीम की इस पहल को यात्रियों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोगों ने मौके पर ही ऐप डाउनलोड किया और इसकी उपयोगिता को सराहा। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद हर नागरिक को डिजिटल माध्यम से सुरक्षा से जोड़ना है, ताकि मदद सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर