![]()

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समस्तीपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी बॉर्डर इलाकों को सील कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट बनाकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
कर्पूरी ग्राम चेक पोस्ट सहित अन्य चौकियों पर अर्धसैनिक बलों की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। यह तलाशी अभियान 24 घंटे जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क
जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जिला प्रशासन चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। जिले में अमन-चैन बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।






