दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा:9 बैटर्स पवेलियन लौटे, स्कोर 221; बुमराह ने खैरी पीयर को बोल्ड किया


Loading

 

दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा है। रविवार को कैरेबियाई टीम ने पहली पारी में 221 रन पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 96 रन और बनाने हैं। एंडरसन फिलिप क्रीज पर हैं। खैरी पीयर (23 रन) को जसप्रीत बुमराह और जोमेल वारिकन (1 रन) को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया।

कुलदीप यादव ने जस्टिन ग्रीव्स 17, विकेटकीपर टेविन इमलाक 21, शाई होप 36 और एलीक एथनाज (41 रन) को भी आउट किया। भारत ने 518/5 के स्कोर पर पहली पारी डिक्लेयर की। ​​​​​​​​​​​​​​मैच का स्कोरकार्ड…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स

बुमराह ने खैरी पीयर को बोल्ड किया

73वें ओवर में वेस्टइंडीज ने 9वां विकेट गंवाया। लंच के बाद के ओवर की 5वीं बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने खैरी पीयर को बोल्ड किया। पीयर 23 रन बनाकर आउट हुए।

लंच ब्रेक : भारत के नाम रहा पहला सेशन

तीसरे दिन का पहला सेशन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। 29 ओवर के इस सेशन में वेस्टइंडीज की टीम ने 77 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए।

61वें ओवर में कैरेबियाई बैटर खैरी पीयर रिव्यू लेकर LBW आउट होने से बच गए। वॉशिंगटन सुंदर की बॉल उनके पैड पर लगी और फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया था। ऐसे में पीयर ने रिव्यू लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप के बाहर जा रही थी

 

 

 

जस्टिन ग्रीव्स का विकेट सेलिब्रेट करते भारतीय खिलाड़ी।

56वें ओवर में वेस्टइंडीज ने 7वां विकेट गंवाया। यहां जस्टिन ग्रीव्स 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने LBW किया। कुलदीप को चौथा विकेट मिला है। उन्होंने विकेटकीपर टेविन इमलाक 21, शाई होप 36 और एलीक एथनाज (41 रन) को भी आउट किया।दूसरे दिन शुभमन का शतक

दूसरे दिन टीम इंडिया ने 318/4 के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाया। दिन के दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। उन्होंने 175 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल 129 रन पर नाबाद लौटे। उन्होंने करियर की 10वीं सेंचुरी जमाई। टीम ने 518 रन के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की।

साई सुदर्शन ने 87, ध्रुव जुरेल ने 44 और नीतीश कुमार रेड्‌डी ने 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए। एक विकेट कप्तान रोस्टन चेज को मिला। एक बैटर रन आउट हुआ।

 

वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 140/4 का स्कोर बना लिया। शाई होप 31 और टेविन इमलाक 14 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों आज वेस्टइंडीज की पारी आगे बढ़ाएंगे। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने कप्तान रोस्टन चेज (शून्य), तेगनारायण चंद्रपॉल (34 रन) और जॉन कैम्पबेल (10 रन) को आउट किया। जबकि कुलदीप यादव ने एलिक एथनाज (41 रन) को पवेलियन भेजा

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर