![]()

यूट्यूबर अरमान मलिक को कौन नहीं जानता जिनकी दो पत्नियाँ है। अरमान ने अपनी पहली पत्नी पायल की दोस्त कृतिका संग दूसरी शादी की। पायल और कृतिका बहनों बहनों की तरह एक ही छत के नीच अरमान संग रहती हैं। पिछले साल कपल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) में नजर आया था। इस दौरान तीनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर अरमान और उनकी पत्नी पायल मलिक विवादों में आ गए। दरअसल कुछ समय पहले पायल ने रील बनाने के लिए काली माता का गेटअप किया। जिसके बाद उन्हे जनता ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया था। अब पायल ने खुद इस गलती के लिए माफी मांगी है।

मंदिर में सनातनियों के आगे पायल मलिक माफी मांगते हुए कहती हैं ‘ मेरी बेटी जो है वो काली मां की बहुत बड़ी भक्त है, जिसके लिए मैंने सोच की तैयार होकर वीडियो बनाऊँ। मुझे बहुत बड़ी गलती हो गई है जिसके लिए मैं सभी से हाथ जोड़कर माफी मांग रही हूँ। वीडियो तीन महीने पहले बनी थी और कमेंट पढ़ने के बाद डिलीट कर दी थी। मुझे जो भी सजा दी जाएगी मुझे मंजूर है जो करने के लिए कहा जाएगा वो भी करूंगी।’ वहाँ बैठी धर्म गुरु पायल को मंदिर के बर्तन माँझने और श्रद्धालुओं की सेवा करने का आदेश देंगी। इस दौरान पायल मलिक तेज तेज रोने लग जाती हैं।
वीडियो में आगे पायल और पति अरमान मलिक सेवा और लोगों को खाना बाँट रहे हैं। फैंस पायल और अरमान की तारीफ करते हुए नजर आए। बात दें यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन विवादों का हिस्सा रहते हैं। अपनी दो बीवियों को लेकत भी अरमान को लोग निशाने पर लेटे हैं।





