महाकाल मंदिर के पुजारी बोले- सवारी में काली पट्‌टी बांधेंगे:पालकी के साथ सेल्फी लेने से देरी होती, जिम्मेदार हमें बताते; अधिकारी माफी मांगे


Loading

श्रावण महीने के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की पहली सवारी मंदिर में करीब 30 मिनट देरी से पहुंची। इसके बाद मंदिर समिति ने देरी के लिए कहारों (पालकी उठाने वाले) और पुजारियों को जिम्मेदार बताया। इस बात से महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने माफी नहीं मांगी, तो अगली सवारी में सभी पंडे-पुजारी काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।

पुजारियों ने इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और उज्जैन कलेक्टर को पत्र लिखकर दी है। श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारियान समिति के महामंत्री महेश पुजारी ने कहा कि बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इन्हें सुलभ दर्शन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन जब प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल होती है, तो उसका दोष पुजारियों और कहारों पर मढ़ना अनुचित है।

14 जुलाई को निकली थी महाकाल की पहली सवारी।

नेता और अधिकारी सवारी के दौरान सेल्फी लेते नजर आए

महेश पुजारी ने कहा कि सभा मंडप से लेकर पूरे सवारी मार्ग तक नेता, अधिकारी, पुलिसकर्मी और बहरूपिए पालकी के साथ सेल्फी लेते देखे गए। सवारी का गति और माहौल पालकी से आगे चल रहे लोगों से तय होता है, न कि पीछे आने वाली पालकी से। पालकी के आगे भजन मंडली, बड़ी गाड़ियां, डीजे, रास मंडलियां, बहरूपिए और अन्य झांकियां चलती हैं।

इनकी वजह से पालकी के पहुंचने में देरी होती है। ये लोग भीड़ में सेल्फी खींचवाकर सस्ता प्रचार करते हैं, जिनमें कई बार पुलिस और अधिकारी भी शामिल रहते हैं।

सवारी में आगे चलने वाले इन लोगों के कारण पीछे आने वाली पालकी में देरी होती है, लेकिन शासन ने इन तथ्यों की अनदेखी कर कहारों और पुजारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुजारियों ने इन आरोपों को निराधार और निंदनीय बताया है।

महाकाल की दूसरी सवारी में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महाकाल की दूसरी सवारी में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सीएम से मिलेंगे पुजारी

जल्द ही पुजारी, पुरोहित और कहार मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय को उनके संज्ञान में लाएंगे। वे मांग करेंगे कि झूठी और निराधार जानकारी देने वाले अधिकारियों से माफी मंगाई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो आगामी सवारी में पुजारी, पुरोहित और कहार काली पट्टी बांधकर सवारी में शामिल होकर विरोध दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर