‘सितारे जमीन पर’ की कास्ट से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, बोले- आमिर ने कम से कम 10 बार बुलाया होगा


Loading

आमिर खान और शाहरुख खान जब एक साथ एक ही सेट पर मौजूद थे तो यह उनके को-स्टार्स और बाकी लोगों के लिए काफी कमाल का मौका था। शाहरुख खान से मिलकर सितारे जमीन पर के सभी स्पेशली एबल्ड एक्टर्स का चेहरा खिल उठा।

 

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिर एक बार बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने तीन साल का गैप लिया और अब ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए थिएटर्स में कमबैक करेंगे। गुरुवार को फिल्म का एक BTS वीडियो मेकर्स ने जारी किया, जिसमें आमिर खान अपने को-स्टार्स के साथ शूटिंग कर रहे थे, और इसी दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान सेट पर आते हैं। शाहरुख खान उन सभी स्पेशली एबल्ड बच्चों से मिलते हैं जो इस फिल्म में काम कर रहे हैं।

आमिर खान ने कई बार किया शाहरुख को फोन

आमिर खान के मुलाकात करने के बाद शाहरुख खान को हर एक चाइल्ड एक्टर से मिलते और उनसे बातें करते देखा जा सकता है। शाहरुख खान ने इन स्पेशली एबल्ड एक्टर्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, “आमिर खान ने मुझसे कम से कम 10 बार यह कहा होगा। उसने कहा- आकर इन एक्टर्स से मिलो। वो सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे पहले वक्त नहीं मिला, लेकिन रोज उससे जब मुलाकात होती थी, जब भी मुलाकात होती थी तो वह मुझे सेट पर आने के लिए कहता था। कि प्लीज आओ। प्लीज आओ।

 

 

 

एक्टर्स ने बोले शाहरुख की फिल्मों के डायलॉग

शाहरुख खान ने इन एक्टर्स के साथ बातचीत में कहा- यहां तक कि तीन दिन पहले भी उसने मुझसे यही कहा था कि शाह तू आ ना यार। शाहरुख खान के साथ बातचीत में एक्टर्स ने उन्हें उनकी फिल्मों के डायलॉग्स और अपनी पसंदीदा फिल्मों और एक्टर्स के बारे में बताया। आमिर खान एक-एक करके सभी एक्टर्स से शाहरुख खान को मिलवा रहे होते हैं और जाने से पहले पूरी स्टार कास्ट के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाते हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर