संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा:7 दिन पहले लंदन में हुआ निधन, करिश्मा कपूर, बच्चे और सैफ-करीना मुंबई से रवाना हुए


Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। अब 7 दिन बाद आज, यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। इस बात की जानकारी परिवार ने प्रेस नोट जारी कर दी है।

संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि में होगा। इसके बाद उनकी प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर, बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी मुंबई से निकल चुके हैं।

प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के नाम

संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक नोट जारी कर प्रेयर मीट की जानकारी दी है। जिसमें लिखा गया है, जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।

प्रेयर मीट के आखिर में संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया के साथ-साथ चारों बच्चों कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस का भी नाम है।

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें बेटी सफीरा है, जिसे संजय कपूर साथ ही रखते थे। इसके अलावा संजय-प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी, हालांकि इस शादी से उन्हें कोई बच्चे नहीं हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर