भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, ताजिया पर पथराव; कई लोग घायल


Loading

बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव हो गया। घटना करबला मैदान के पास हुई, जहां नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से आए जुलूस के दौरान तनाव बढ़ गया। पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, जबकि कई दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।Image

बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव की घटना सामने आई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान के पास हुए इस विवाद में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि आसपास की कई दुकानों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसएसबी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर