शाह की 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काशी में बैठक:सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर 120 अधिकारियों के साथ मंथन, रोहिंग्या-घुसपैठ रोकने पर भी चर्चा

Loading

वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक चल रही है। - Dainik Bhaskar

गृहमंत्री अमित शाह काशी में 4 राज्यों के CM के साथ मीटिंग कर रहे हैं। होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक चल रही है। इसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और 120 अधिकारी शामिल हुए हैं।

सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण, वन समेत राज्यों के बीच सीमा विवाद, राज्य सरकारों से जुड़े ऐसे मामले जो केंद्र सरकार के बिना नहीं सुलझ सकते… इन पर चर्चा हो रही।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

साथ ही इन राज्यों में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के अलावा भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, पॉक्सो, महिला अपराध समेत अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चर्चा हो रही।

हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि, धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होनी है।

सीएम योगी ने गृहमंत्री अमित शाह को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

बैठक के बाद शाह काशी विश्वनाथ के दर्शन और रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह CM योगी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां दूध, दही, गंगाजल, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक किया। फिर CM संकट मोचन मंदिर पहुंचे। संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।

बैठक के मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात होटल ताज में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें गृहमंत्री अमित शाह समेत चारों राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहे।

गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम 5.40 बजे काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर CM योगी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह योगी के साथ सीधे काल भैरव पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन करने के दौरान एक पंडित ने शाह की दंड से नजर उतारी। इसी बीच सीएम योगी हंसने लगे और हाथ के इशारे से पंडित को रोक दिया।]

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

इसके बाद शाह होटल ताज पहुंचे। एयरपोर्ट से होटल ताज तक पूरे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। होटल ताज में शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के माेहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डिनर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर