![]()

जोधपुर पुलिस द्वारा साइबर ठगी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत म्यूल अकाउंट होल्डर को गिरफ्तार किया गया है। सूरसागर थाना पुलिस ने संदिग्ध खाते की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा है।
सूरसागर थाना अधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि साइबर अपराध में थाना क्षेत्र के बैंकों से प्राप्त लिस्ट म्यूल अकाउंट के नंबर और साइबर फ्रॉड की प्राप्त की गई राशि का विश्लेषण करने पर पता चला कि बबलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबेडकर नगर कालाबेरी के खाते में₹25000 आने पर फ्रिज हुआ है।
खाते के बारे में और जानकारी पता की गई तो मालूम चला कि 9,92,970 रुपए इस खाते में आए हैं और साइबर धोखाधड़ी की गई है। बबलू ने अपना खाता साइबर ठग को किराए पर दे रखा था जो कि उसे म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग कर रहे थे। पुलिस आरोपी पूछताछ कर इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।






