गैस की भारी किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ सपा ने मोर्चा खोला।


Loading

गैस की भारी किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ सपा ने मोर्चा खोला।

 

 

लेखराज कौशल हापुड़

 

हापुड़ के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण पूर्व मंत्रीगण पूर्व विधायकगण पूर्व जिला अध्यक्षगण सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सम्मानित जुझारू कार्यकर्ताओं को सूचित किया कि समाजवादी पार्टी अपनी विपक्ष की प्रखर और सशक्त भूमिका निभाते हुए वर्तमान सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी है आज रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और सरेआम हो रही कालाबाजारी ने आम जनता विशेषकर गरीब परिवारों और माताओं-बहनों के चूल्हे-चौके के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है यह मुद्दा सीधे तौर पर घर के भोजन और आम आदमी की बुनियादी जरूरत से जुड़ा है जिसके लिए समाजवादी पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ संघर्ष करती रहेगी।

जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर ने कहा कि हम इस संवेदनशील मुद्दे पर महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन दिनांक तेरह मार्च को जिलाधिकारी हापुड़ महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा। तथा महिला सभा सहित सभी प्रकोष्ठों के वर्तमान जिला अध्यक्ष अपनी-अपनी कमेटियों के समस्त पदाधिकारियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अपने साथ उपस्थित होने वाले पदाधिकारियों की एक व्यवस्थित और लिखित सूची लेकर आएँ और उसे जिला अध्यक्ष जी के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि संगठन की सक्रियता का आकलन किया जा सके। 10:00 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें और महिला शक्ति की भारी उपस्थिति ही इस गरीब-विरोधी व्यवस्था के खिलाफ हमारी आवाज को बुलंद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर