सहरसा में जिला प्रशासन के सौजन्य से मकर संक्रान्ति महोत्सव का भव्य आयोजन


Loading

मनीष कुमार सिंह

 

सहरसा: कला,संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से स्थानीय प्रेक्षा गृह में उल्लासपूर्ण वातावरण में मकर संक्रांति महोत्सव:2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार, सहरसा के नवनिर्वाचित विधायक आई०पी०गुप्ता,मेयर बैनप्रिया,उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार ,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।
सबसे पहले जिलाधिकारी,विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रेक्षा गृह में जिलांतर्गत प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा निर्मित फोटोग्राफी,पेंटिंग, मूर्तिककला/हस्तकला ,जीविका के सौजन्य से लगे मकर संक्रांति स्टॉल का निरीक्षण किया गया,
एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की खूब सराहना की गई। मकर संक्रांति महोत्सव के दौरान *पूस की रात* नामक नाट्य का मंचन किया गया साथ ही प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई।आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर