बिना हेलमेट बाइक, कैमरे पर गुस्सा और फिर सफाई… सोहेल खान का वीडियो वायरल


Loading

सोशल मीडिया पर अभिनेता सोहेल खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स से उनकी बहस होती दिखती है और वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी सुने जा सकते हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद सोहेल खान ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की और पूरे विवाद पर सफाई दी।

sohail khan bike ride

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई और फिल्म अभिनेता-निर्माता सोहेल खान एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब एक व्यक्ति उनकी बाइक चलाते हुए रिकॉर्डिंग करता है, तो सोहेल खान उस पर नाराज हो जाते हैं और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कई लोग उन्हें ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए जमकर आलोचना करने लगे।

विवाद बढ़ने के बाद सोहेल खान ने खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, और साथ ही एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी गलती स्वीकार की। सोहेल ने लिखा कि वह सभी बाइक राइडर्स से हेलमेट पहनने की अपील करते हैं और सुरक्षा को सबसे जरूरी मानते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह कभी-कभी हेलमेट पहनने से बचते हैं क्योंकि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया की समस्या होती है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि यह हेलमेट न पहनने का कोई बहाना नहीं है।

सोहेल खान ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि बाइक राइडिंग उनका बचपन से पैशन रहा है और वह आमतौर पर देर रात बाइक चलाते हैं, जब सड़कों पर ट्रैफिक कम होता है। उन्होंने दावा किया कि वह धीमी रफ्तार में राइड करते हैं और सुरक्षा के लिए उनकी कार भी पीछे-पीछे चलती है। इसके बावजूद उन्होंने माना कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए बराबर हैं और उनका पालन किया जाना चाहिए।

अपने बयान के अंत में सोहेल खान ने ट्रैफिक अथॉरिटीज से दिल से माफी मांगते हुए भविष्य में सभी नियमों का सख्ती से पालन करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने उन सभी बाइक राइडर्स की तारीफ भी की, जो असुविधा के बावजूद हमेशा हेलमेट पहनते हैं, और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। सोहेल ने कहा कि पछताने से बेहतर है सुरक्षित रहना और इस पूरे विवाद से उन्होंने सबक लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर