प्रिया सचदेव ने संभाला पति संजय कपूर का बिजनेस एंपायर, 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद के बीच पहुंचीं कंपनी


Loading

प्रिया सचदेव हाल ही में अपने दिवंगत पति संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार पहुंचीं, जहां उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और कंपनी के कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने पति की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही। बता दें कि संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और वसीयत को लेकर इस समय विवाद चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया सचदेव पर वसीयत में हेराफेरी और जालसाजी का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे यह मामला अब कानूनी रूप से और भी पेचीदा हो गया है।

priya sachdev steps into sunjay kapur business

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और वसीयत को लेकर जारी विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। जहां एक ओर करिश्मा कपूर के बच्चों ने इस संपत्ति में अपना हिस्सा मांगते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, वहीं दूसरी ओर संजय की पत्नी प्रिया सचदेव ने उनके अधूरे काम को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हाल ही में प्रिया अपने पति की कंपनी सोना कॉमस्टार के दौरे पर पहुंचीं और वहां दो दिन तक कंपनी के कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियर्स, लीडरशिप टीम और कर्मचारियों से मुलाकात की और कंपनी के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।

प्रिया ने अपनी इस विजिट की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने चेन्नई प्लांट और R&D सेंटर में दो दिन बिताए, जहां उन्होंने प्रोडक्शन प्रोसेस को करीब से देखा और टीम की मेहनत की सराहना की। प्रिया ने संजय कपूर द्वारा लगाए गए उस पेड़ का भी जिक्र किया, जो उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास है। उन्होंने लिखा कि संजय हमेशा मानते थे कि “प्रगति मशीनों से नहीं, बल्कि लोगों के जुनून और समर्पण से होती है।”

प्रिया ने आगे लिखा कि अब वह लीडरशिप को नए नजरिए से देख रही हैं — उनके मुताबिक, “लीडरशिप दिशा देने से अधिक, लोगों के बीच मौजूद रहने का नाम है।” उन्होंने सोना कॉमस्टार टीम की कड़ी मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस ग्रोथ का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है और वह भविष्य में कंपनी को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं दूसरी तरफ, कानूनी मोर्चे पर जंग अभी जारी है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संजय कपूर की वसीयत में जालसाजी और हेराफेरी की है। फिलहाल यह मामला अदालत में लंबित है। इस विवाद के बीच प्रिया एक ओर अपने पति की विरासत को संभालने में जुटी हैं, तो दूसरी ओर अदालत में अपनी छवि और अधिकारों की रक्षा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर