खिंची-खिंची महसूस हो रही त्वचा.. होंठों से छलक आया खून? तोड़ों छत पर पड़ा ये पोधा, 10 रु में बनेगी 200 वाली क्रीम


Loading

सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखापन और खिंचाव जैसी समस्याओं का होना बहुत आम सी बात होती है। अगर त्वचा को सही तरीके से मॉइस्चराइज नहीं किया जाता है, तो स्किन के कटने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

home made cream for skin
फोटो साभार: Instagram @masalakitchenbypoonam
सर्दियों में चलने वाली ठंडी-ठंडी हवा त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है। इसमें सबसे आम समस्या रूखेपन की होती है। दरअसल, दिसंबर और जनवरी की सरसराती हवा त्वचा से सारा मॉइश्चर छीन लेती है। ऐसे में लोगों को बार-बार लोशन लगाने की जरूरत पड़ती है। अब लोगों के मन में सवाल आएगा कि बार-बार लोशन लगाने के इस लूप में नहीं अटकना चाहते हैं, तो क्या कर सकते हैं? अब देखिए त्वचा को मॉइश्चर देना जरूरी होता है, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो ड्राइनेस के कारण त्वचा कटने लगती है और इसमें छोटे-छोटे से घाव भी होने लगते हैं। इससे बचने के लिए आमतौर पर लोग लोशन का ही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अगर आप लोशन नहीं लगाना चाहते हैं तो एक बेहतरीन घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं।

घरेलू नुस्खे की मदद क्यों?

घरेलू नुस्खे की मदद क्यों?

इसका जवाब यही है कि अगर आप केमिकल वाले लोशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए कुछ तो करना ही होगा। इस कुछ में आप घरेलू क्रीम को शामिल कर सकते हैं। इस क्रीम का मुख्य काम ही यही है कि त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश रख सकें। अब क्रीम बनाना कोई बाएं हाथ का खेल तो नहीं है। ऐसे में क्रीम कैसे बनानी है, इस बारे में जानकारी मशहूर कंटेंट क्रिएटर पूनम देवनानी ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। आइए अब जान लेते हैं कि आपको किस तरह क्रीम को बनाना है?

 

 

 

 

 

 

 

क्रीम बनाने में इस्तेमाल सामग्री

क्रीम बनाने में इस्तेमाल सामग्री
  • एलोवेरा जेल
  • बादाम का तेल
  • ग्लिसरीन
  • विटामिन ई कैप्सूल

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

 

 

 

 

 

 

क्रीम बनाने की विधि

क्रीम बनाने की विधि

इस क्रीम को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल को लेना है। इसमें बादाम का तेल, ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल को मिलाएं। अब आपको सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर या यूं कहें कि फेंटकर, सफेद रंग की गिलगिली सी क्रीम बनानी है। अब आप इस क्रीम को एक डब्बी में भरकर रखें। आप इसे चेहरे और हाथ-पैर कहीं भी लगा सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

एलोवेरा जेल के फायदे

एलोवेरा जेल के फायदे

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है। इससे सनबर्न और जलन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। साथ ही एलोवेरा में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

 

 

 

 

 

 

 

बादाम के तेल के फायदे

बादाम के तेल के फायदे

बता दें कि बादाम के तेल को त्वचा के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। इस तेल को लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज रहती है। साथ ही, इसमें मिलने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर