यादव कुनबे की बहुरानी ने लहंगे में बिखेरा जादू, अखिलेश यादव की पत्नी-बेटियों ने भी दिखाया देसी ग्लैमर


Loading

सोशल मीडिया पर इन दिनों अखिलेश यादव के भाई की शादी की धूम मची हुई है। इस समारोह में राजनीति की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और नई जोड़े को आशीर्वाद दिया। शादी में आए मेहमानों की नजरें सिर्फ दुल्हन की खूबसूरती पर ही नहीं टिक गईं, बल्कि डिंपल यादव और उनकी बेटियों ने भी अपनी देसी शान और स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। लद्दाख से आई दुल्हन ने लहंगे में ऐसा जादू बिखेरा कि सभी कायल हो गए, वहीं यादव कुनबे की महिलाओं की ग्रेस और ग्लैमर ने शादी को और भी यादगार बना दिया।

डिंपल यादव और बेटियों का देसी लुक छाया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव ने 25 नवंबर को लद्दाख की रहने वाली और सुप्रीम कोर्ट में वकील सेरिंग से शादी रचाई। शादी के बाद से ही नई जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

शादी में दुल्हनिया लाल लहंगे में बेहद सुंदर नजर आईं और उनकी खूबसूरती ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींचीं। वहीं, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने साड़ी में अपना देसी जादू दिखाया और उनकी बेटियों ने भी अपने ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। खासकर अदिति यादव हमेशा की तरह लाइमलाइट में रहीं, जबकि टीना यादव, जो आमतौर पर कम कैमरे के सामने आती हैं, इस बार लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस तरह पूरे यादव कुनबे की शाही और ग्लैमरस मौजूदगी ने शादी को यादगार और सोशल मीडिया पर चर्चित बना दिया।

लाल लहंगे में दुल्हनिया लगीं सुदर

लाल लहंगे में दुल्हनिया लगीं सुदर

शादी में दुल्हन का लुक बेहद खास और भव्य रहा। उन्होंने लाल लहंगे में खुद को सजाया, जिसका कलीदार डिजाइन सुनहरे वर्क से लाइनिंग पैटर्न में खूबसूरती से तैयार किया गया था और बॉर्डर हैवी रखा गया था। लहंगे पर जरी और सेक्विन वर्क का काम इसे और भी शानदार बना रहा था। दुल्हन ने नेट वाले साइड दुपट्टे को कंधे पर पल्लू की तरह रखा और दूसरे दुपट्टे को सिर पर ओढ़ा, जिसमें सुनहरी बूटियां और लेस की सजावट थी, जिससे उनका लुक शाही और आकर्षक बन गया। लाल लहंगे में दुल्हन का नूर देखते ही बन रहा था। वहीं, दूल्हा राजा आर्यन यादव ने सफेद शेरवानी पहनकर उनके लुक को बेहतरीन तरीके से कंप्लीमेंट किया और जोड़े की जोड़ी सभी की नजरों में परफेक्ट लग रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर