![]()
सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने रविवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की । विधायक संजय कुमार सिंह मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। विधायक ने विकास से जुड़े कई मुद्दों जिसमें क्षेत्र के जलनिकासी, कोशी के कटाव निरोधी कार्य,सड़क ,पुल निर्माण तथा शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
विदित हो कि सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह अपने क्षेत्र के विकास को लेकर बहुत गंभीर हैं । इस मुलाकात से जहां एक ओर क्षेत्र की जनता में एक नई उम्मीद के साथ खुशी का माहौल है । वहीं यह मुलाकात राजनीतिक और क्षेत्र के विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मनीष कुमार सिंह: सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने रविवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की । विधायक संजय कुमार सिंह मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। विधायक ने विकास से जुड़े कई मुद्दों जिसमें क्षेत्र के जलनिकासी, कोशी के कटाव निरोधी कार्य,सड़क ,पुल निर्माण तथा शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की।