‘पहले चरण में जबरदस्त मतदान’, बिहार की जनता के उत्साह से झूम उठे पीएम मोदी


Loading

Bihar News : बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता का जोश और उत्साह बताता है कि राज्य में एनडीए के पक्ष में मजबूत लहर चल रही है। पीएम मोदी ने मतदाताओं का आभार जताते हुए इसे विकास और स्थिर सरकार के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

PM modi in bhagalpur

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत को लेकर गहरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिस तरह से जनता ने उत्साहपूर्वक मतदान किया है, उससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि राज्य की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में मतदान कर रही है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एनडीए को पहले चरण में भारी बढ़त मिल चुकी है और दूसरे चरण में भी हर तरफ एनडीए की लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर दिखा दिया है कि उन्हें झूठे वादों या नकारात्मक राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, वे सिर्फ विकास और प्रगति की राजनीति पर भरोसा करती है। प्रधानमंत्री ने मतदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की ताकत और जनता-जनार्दन की जागरूकता का प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को औरंगाबाद और भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद करेंगे, ताकि जनता के साथ सीधे संवाद के माध्यम से विकास की दिशा में अगले कदम तय किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर