रोहित की टी20 वापसी से बदलेगा टीम कॉम्बिनेशन, गेंदबाजों की चुनौती बढ़ी


Loading

नई जानकारी के अनुसार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के समाप्त होते ही टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतर सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित की वापसी से टीम की बल्लेबाजी और भी मजबूत होगी, जबकि गेंदबाजों पर नई रणनीति और तालमेल बिठाने का दबाव बढ़ सकता है। उनकी टी20 मौजूदगी टीम के कॉम्बिनेशन को बदल सकती है और आगामी मैचों में नई ऊर्जा ला सकती है।

Rohit Sharma SMAT
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इसके बाद भारत को जनवरी में वनडे सीरीज खेलनी है। उससे पहले रोहित शर्मा टी20 में खेलते नजर आएंगे। वह मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैदान पर उतर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पिछले साल ही संन्यास ले चुके हैं।

12 दिसंबर से नॉकआउट मुकाबले

रोहित शर्मासैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में मुंबई के लिए खेलना चाहते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के वनडे सीरीजसीरीज शनिवार को खत्म हो जाएगी। 12 से 18 दिसंबर तक इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नॉकआउट होगा।मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने बताया, ‘रोहित नेसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीके नॉकआउट में मुंबई के लिए खेलने की अपनी इच्छा जताई है।’

मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए में है। टीम ने अभी तक खेले सभी चार मैचों को अपने नाम किया है। वह रेलवे, विदर्भ, आंध्रा और असम को हरा चुकी है। यही वजह है कि टीम का नॉकआउट में पहुंचना तय दिख रहा है। मुंबई के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी खेल रहे हैं। दोनों के साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना है।

टूर्नामेंट के पहले शतकवीर हैं रोहित

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। 2007 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने गुजरात के खिलाफ मुंबई के लिए 101 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने अभी तक 463 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 12248 रन हैं। उन्होंने 8 शतक और 82 अर्धशतक लगाए हैं। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में उन्होंने 159 मुकाबलों में 4231 रन बनाए। पिछले साल भारत को विश्व चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर