Pi Network क्रिप्टो क्यों हुई पीछे? बिटकॉइन के मुकाबले पाई की गिरती रफ्तार”


Loading

“क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। पहले अपनी तेजी और लोकप्रियता के कारण बिटकॉइन को टक्कर देने वाली पाई नेटवर्क अब बाजार में पिछड़ती नजर आ रही है। निवेशकों और विश्लेषकों की नजर पाई नेटवर्क की गिरती कीमत और कम होती सक्रियता पर टिकी हुई है, जबकि बिटकॉइन ने फिर से अपने मजबूत प्रदर्शन के कारण बढ़त बनाई है। इस बदलाव ने क्रिप्टो निवेशकों के बीच पाई नेटवर्क की स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।”

Bitcoin and Pi Network Return

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले 24 घंटे काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। जहां वैश्विक मार्केट कैप में करीब 1.55% की तेजी दर्ज की गई, वहीं अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बीच, पाई नेटवर्क के लिए हाल का सप्ताह नुकसान भरा रहा है। पहले बिटकॉइन को पीछे छोड़ने वाली यह क्रिप्टो अब लगातार गिरावट का सामना कर रही है।

बिटकॉइन ने पिछले 24 घंटे में 4% से अधिक की तेजी दिखाते हुए बुधवार रात 9:30 बजे करीब 92,430 डॉलर पर कारोबार किया। पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन निवेशकों को 6% से अधिक रिटर्न दे चुका है। वहीं पाई नेटवर्क में पिछले 24 घंटे में 2.5% से ज्यादा गिरावट आई है और यह बुधवार रात 9:30 बजे 0.2306 डॉलर (लगभग 20.79 रुपये) पर कारोबार कर रही थी। पिछले एक हफ्ते में इसकी कीमत में 8% से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है।

पाई नेटवर्क इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई थी और शुरुआती समय में इसकी कीमत लगभग 3 डॉलर तक पहुंच गई थी। इसे भविष्य की बिटकॉइन कहा गया था और नवंबर के आखिरी हफ्ते में इसमें जबरदस्त तेजी देखी गई थी। लेकिन दिसंबर में बाजार की धाराएँ पलट गईं और निवेशकों का उत्साह अब मायूस में बदल गया है।

विश्लेषकों का कहना है कि पाई नेटवर्क के उतार-चढ़ाव ज्यादातर इसके इकोसिस्टम में बदलाव, रेगुलेटरी अप्रूवल की अफवाहों और अटकलों से प्रभावित होते हैं। इसके अलावा, हर दिन औसतन 6.2 मिलियन से अधिक टोकन अनलॉक होने की संभावना भी कीमत पर दबाव डाल रही है, जो अक्टूबर में हर दिन औसतन 4.5 मिलियन टोकन के मुकाबले अधिक है।

इस बीच, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में पिछले 24 घंटे में करीब 0.05 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 5 हजार करोड़ रुपये) की तेजी दर्ज की गई। मंगलवार रात 9:30 बजे 3.09 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप बुधवार रात 9:30 बजे 3.14 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच गया। यह सुधार निवेशकों के लिए थोड़ी राहत लेकर आया है, लेकिन पाई नेटवर्क की गिरावट ने अभी भी इस क्रिप्टो के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनाए रखी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर