अमेरिका में 30 से ज्यादा देशों की एंट्री पर लगेगी रोक, बड़े ट्रैवल बैन की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, जल्द आ रही लिस्ट


Loading

ट्रंप प्रशासन कम से कम 30 देशों को अपनी अपडेटेड ट्रैवल बैन की लिस्ट में शामिल करने का टारगेट बना रहा है। बातचीत अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

trump us travel ban country
ट्रंप प्रशासन की बड़े ट्रैवल बैन की तैयारी(फोटो- एपी)
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेशी नागरिकों पर बड़े पैमाने पर यात्रा प्रतिबंध (US Travel Ban) लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत दो दर्जन से अधिक देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है। वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के सदस्यों पर जानलेवा शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप प्रशासन कम से कम 30 देशों को अपनी अपडेटेड ट्रैवल बैन की लिस्ट में शामिल करने का टारगेट बना रहा है। इसमें भविष्य में और भी देश जोड़े जा सकते हैं।

जल्द जारी हो सकती है लिस्ट

सूत्र ने यह भी कहा कि बातचीत अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (DHS) के एक प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि अपडेटेड लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। अमेरिकी गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम ने भी अमेरिका के यात्रा प्रतिबंध में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी का इशारा किया। एक्स पर एक पोस्ट में नोएम ने लिखा, उन्होंने हर उस देश को प्रतिबंधित लिस्ट में डालने का प्रस्ताव रखा, जो हमारे देश में हत्यारों, जोकों और हक मांगने वाले सनकियों को भरता है।

नेशनल गार्ड पर शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन सख्त

नोएम ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे पुरखों ने इस देश को खून, पसीने और आजादी के पक्के प्यार से बनाया है, न कि विदेशी हमलावरों के लिए जो हमारे हीरो को मार डालें या टैक्स के पैसे लूट लें। हम उन्हें नहीं चाहते। एक को भी नहीं।’ बड़ी मात्रा विदेशी नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध का यह प्रस्ताव पिछले सप्ताह वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर हमले के बाद ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई का हिस्सा है।

एक अफगान नागरिक पर दोनों नेशनल गार्ड पर गोली चलाने का आरोप है, जिसमें महिला जवान की मौत हो गई जबकि 24 साल के एंड्रयू वोल्फ को गंभीर रूप से घायल हैं। इसके तत्काल बाद ट्रंप प्रशासन ने शरण देने के सभी मामलों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही 19 देशों को चिंताजनक सूची में रखा गया है और उनके 7.20 लाख से ज्यादा ग्रीन गार्ड होल्डर्स की फिर से जांच शूरू कर दिया है। विदेश विभाग ने अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वालों के लिए वीजा भी रोक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर