Rupee vs Dollar: रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 के पार, क्यों आ रही है गिरावट?


Loading

भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 90 से ऊपर निकल गया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 90.13 तक गिर गया। यह मंगलवार को 89.9475 तक गिरा था और पहली बार 90 के पार पहुंच गया।

Dollar vs Rupee
नई दिल्लीभारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 90 से ऊपर निकल गया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 90.14 तक गिर गया। यह मंगलवार को 89.9475 तक गिरा था और पहली बार 90 के पार पहुंच गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। जानकारों का कहना है कि कंपनियों, आयातकों और विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग ने रुपये पर दबाव डाल रही है।

बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ खुला। पिछले सत्र में यह 89.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था और आज 89.97 पर खुला। इसके बाद यह 90.14 तक गिर गया। यह पहला मौका है जब रुपये डॉलर के मुकाबले 90 के ऊपर पहुंचा है। जानकारों का कहना है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत रुकी हुई है और विदेशी निवेशकों की भारत से निकासी जारी है। इस कारण डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने के बावजूद रुपये में गिरावट आ रही है।

एमपीसी बैठक पर नजर

आरबीआई की एमपीसी की मीटिंग आज से शुरू हो रही है। इसमें लिए गए फैसलों की घोषणा 5 दिसंबर को की जाएगी। अगर इसमें रेट कट पर फैसला होता है तो इससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ सकती है। लेकिन रुपये में कमजोरी से एमपीसी का काम मुश्किल हो गया है। अमेरिका का फेड रिजर्व भी 10 दिसंबर को अहम घोषणा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर