3 साल से T20 टीम से बाहर, अब BCCI को गेंदबाजी से दिया जवाब, 7 गेंद में 4 विकेट फिर पंजा भी खोल दिया


Loading

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में असम और मुंबई के मुकाबले में मुंबई ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत में मुंबई के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।

shardul thakur
इस भारतीय खिलाड़ी ने किया कमाल
नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मुंबई और असम का ग्रुप स्टेज मुकाबला लखनऊ में खेला गया। यह मुकाबला मुंबई ने एकतरफा जीत लिया। उन्होंने असम को 98 रन के बड़े अंतर से यह मैच हरा दिया। मुंबई के लिए इस जीत में बल्ले से सरफराज खान चमके जबकि गेंदबाजी में उनके कप्तान शार्दुल ठाकुर।

सरफराज खान ने 47 गेंद में ठोका शतक

असम के कप्तान रियान पराग ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना डाले। सरफराज खान ने 47 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 212.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 7 छक्के अपनी पारी में लगाए।

गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने किया कमाल

221 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए असम की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 122 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने पंजा खोला। उन्होंने 3 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। शुरू के 4 विकेट तो शार्दुल ने 7 गेंद के अंदर ही ले लिए थे। वह असम की पारी का पहला ओवर डालने आए थे। उन्होंने पहले ओवर में ही 3 विकेट ले लिए थे। रियान पराग को भी शार्दुल ठाकुर ने ही आउट किया था।

भारत की टी20 टीम में नहीं मिल रहा मौका

शार्दुल ठाकुर को भारत की वाइट बॉल टीम में लंबे समय से मौका नहीं मिल रहा है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे 2023 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वहीं टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। टेस्ट में भी शार्दुल को सीमित मौके ही मिलते हैं। वह लगातार टीम का हिस्सा नहीं रहते हैं। ठाकुर टीम से अंदर बाहर होते रहते हैं।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे शार्दुल ठाकुर

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड हो गए हैं। अब वह मुंबई के लिए आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। शार्दुल ने आईपीएल में 2015 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक वह 105 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 107 विकेट लिए हैं और 325 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर