![]()

इस योजना के तहत, TCS, बड़ी क्लाउड कंपनियों यानी हाइपरस्केलर्स और AI कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगी। वे AI के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर डिजाइन करेंगे, लगाएंगे और उसे बेहतर बनाएंगे। इससे AI से जुड़ी सेवाएं ग्राहकों को आसानी से मिल सकेंगी। TCS ने ‘HyperVault’ नाम से एक नई कंपनी बनाई है। यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर AI डेटा सेंटर बनाएगी। इस कंपनी में TCS और TPG दोनों मिलकर पैसा लगाएंगे। साथ ही, कर्ज लेकर भी फंड जुटाया जाएगा। अगले कुछ साल में दोनों पार्टनर मिलकर 18,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करेंगे।
किसकी कितनी हिस्सेदारी?
इस निवेश से TCS को अगले कुछ साल में 1 गीगावाट (GW) से ज्यादा AI-रेडी क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी। TCS के CEO के. कृतिवासन ने TOI को एक खास इंटरव्यू में बताया, “हमें लगा कि डेटा सेंटर के बिजनेस में उतरना हमारे पार्टनर्स और सहयोगियों के साथ हमारे रिश्तों को और मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारी सर्विसेज का पूरा दायरा बढ़ाता है।”






