30 साल का होने पर कई गुना बढ़ जाता है COPD का खतरा, वक्त रहते पहचान लें इसके लक्षण


Loading

धूम्रपान और पॉल्यूशन से फेफड़ों की बीमारी हो सकती है। इसमें सीओपीडी भी शामिल है, जिसका पूरा इलाज नहीं हो सकता है। इसके लक्षणों के बारे में जानकारी होनी चाहिए तभी आप जिंदगी को बेहतर तरीके से जी सकते हैं।

copd symptoms
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) फेफड़ों की एक बीमारी है, जो भारत में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित करती है और देश में मौत के तीसरे सबसे बड़े कारणों में से एक है। इसके बावजूद लोगों को इसके बारे में जानकारी कम है।

सीओपीडी के शुरुआती संकेत? डॉ. अनिरुद्ध लोचन, पल्मोनोलॉजिस्ट, दिल्ली के मुताबिक सांस फूलना या लगातार खांसी जैसे शुरुआती लक्षण को अक्सर उम्र बढ़ने या सिर्फ धूम्रपान की वजह समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जिस वजह से बीमारी गंभीर होती जाती है और फेफड़ों की क्षमता गिरने लगती है।

19 नवंबर को मनाए जाने वाले वर्ल्ड COPD डे का इस साल का थीम है – ‘सांस फूल रही है? COPD के बारे में सोचें।’ यह इस बात पर जोर देता है कि लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर पहचानने और इलाज मिलने से डिजीज मैनेज करना संभव हो जाता है।

जागरूकता क्यों जरूरी है?

जागरूकता क्यों जरूरी है?

COPD समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होती है और यह पर्यावरणीय प्रदूषणों के संपर्क तथा व्यक्तिगत जोखिम कारकों के मिले जुले प्रभाव का रिजल्ट होती है। भारत में 30 साल की उम्र के बाद COPD का खतरा काफी बढ़ जाता है, क्योंकि लंबे समय तक हम कई तरह के धुएं, प्रदूषण और अन्य कई ट्रिगर्स के संपर्क में रहते हैं, जैसे:

  • धूम्रपान (खुद धूम्रपान करना और दूसरों के धुएं में सांस लेना )
  • घर में चूल्हे का धुआं
  • फैक्ट्री या काम करने की जगह का धूल-धुआं
  • शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण

पूरा इलाज नहीं, लेकिन…

पूरा इलाज नहीं, लेकिन...

डॉ. अनिरुद्ध लोचन ने बताया कि यह बीमारी पूरी तरह ठीक तो नहीं हो सकती, लेकिन समय पर ध्यान देने से काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं और कई मामलों में रोक भी सकते हैं। समस्या यह है कि शुरुआती लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं — खासकर बीमारी के प्रारंभिक चरणों में। अगर मरीज समझ जाए कि कौन-सी चीज से लक्षण बढ़ते हैं और कब डॉक्टर के पास जाना है, तो वह अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।

धूम्रपान के अलावा कारण

धूम्रपान के अलावा कारण

COPD में समय रहते जांच होना बहुत महत्वपूर्ण है। फिर भी, लगभग दो-तिहाई मरीजों में बीमारी की पहचान ही नहीं हो पाती और बहुत कम लोग सही इनहेलर थेरेपी तक पहुंच पाते हैं। हालांकि धूम्रपान एक बड़ा कारण है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्मोकर्स को ही खतरा होता है। घर का धुआं, सेकंड-हैंड स्मोक या काम की जगह पर धूल-धुआं — ये सभी नॉन-स्मोकर्स में भी COPD का कारण बन सकते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि 25–45% COPD मरीजों ने कभी धूम्रपान तक नहीं किया।

COPD की जांच कैसे करें?

COPD की जांच कैसे करें?

COPD की जांच का सबसे अच्छा तरीका स्पायरोमेट्री है, लेकिन भारत में इसका इस्तेमाल बहुत कम होता है। सांस फूलना या लगातार खांसी जैसे लक्षण अक्सर अस्थमा समझ लिए जाते हैं, खासतौर पर महिलाओं में। इस कारण अस्थमा का ज्यादा निदान हो जाता है और COPD की पहचान नहीं हो पाती — जो सही इलाज में देरी का बड़ा कारण है।

COPD के बावजूद जिंदगी कैसे सुधारें?

COPD के बावजूद जिंदगी कैसे सुधारें?

COPD का इलाज सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि डॉक्टर और मरीज के मिलकर काम करने से बेहतर होता है। अगर मरीज सवाल पूछे, बीमारी को समझे और इलाज के बारे में जानकारी रखे तो इलाज के नतीजे काफी अच्छे होते हैं। जब डॉक्टर मरीज को इनहेलर, नेबुलाइजर या जीवनशैली में बदलावों के बारे में अच्छी तरह समझाते हैं और उनकी राय पूछते हैं, तो भरोसा बढ़ता है और मरीज दवा समय पर लेना नहीं भूलता।

फ्लेयर-अप (अचानक लक्षण बढ़ने) को संभालने, मरीज के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय करने और फेफड़ों की रिहैबिलिटेशन से लाइफ को आसान बनाया जा सकता है। पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन में व्यायाम, सांस लेने की तकनीकें और शिक्षा शामिल होती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर