![]()
गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाते समय कई लोग 110, 210 या 310 रुपये जैसे खास अमाउंट इसलिए भरवाते हैं ताकि उन्हें लगे कि पंप कर्मचारी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने इस भ्रम को दूर करते हुए बताया है कि ऐसे अमाउंट का कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बजाय उन्होंने फ्यूल सही तरीके से भरा गया है या नहीं, इसे पहचानने के दो आसान और भरोसेमंद तरीके बताए हैं। ये दोनों टिप्स लोगों को काफी उपयोगी लग रहे हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं, क्योंकि ये उपभोक्ताओं को फ्यूल फ्रॉड से बचाने में मदद कर सकते हैं।
![]()
Petrol-Diesel Bharane Ka Sahi Tareeka: पेट्रोल डलाते समय लोगों के मन में तरह-तरह की शंका रहती है। जिस घर में से 1 ज्यादा बाइक या कार चलाने वाले होते हैं। वहां लोग अक्सर एक-दूसरे को शहर और गांव के ऐसे पेट्रोल पंप पर तेल भराने की सलाह देते रहते हैं। जहां पर पेट्रोल सही मिलता हो। लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सही पेट्रोल-डीजल भराने के तरीके के बारे में बताया है।
कुछ लोग पेट्रोल-डीजल डलाते समय होशियारी दिखाते हुए 110,210 का फ्यूल भराते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से पेट्रोल पंप वाले चोरी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में ग्राहकों के इस भ्रम को भी दूर करते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सही तेल भराने के 2 तरीके के बारे में बताया है। जिसे जानने के बाद लोग इसे ‘Useful’ बता रहे हैं।
पेट्रोल डलाते समय ध्यान रखें!
इस वीडियो में शख्स बताता है कि लोग आखिर क्यों 110,210 और 310 का ही पेट्रोल डलवाते है? पेट्रोल पंप कर्मचारी कहता है कि ‘ये सब छोड़ों, पेट्रोल डलवाते समय बस इन 2 चीजों का ध्यान रखना, इससे आपके साथ कभी धोखा नहीं होगा। पहली चीज मशीन में आपको डेंसिटी (घनत्वता) चेक करनी है, जो इस तरह लिखी होती है, ये 720 से 775 के बीच होनी चाहिए।’
आगे बंदा बताता है कि ‘डीजल के डेंसिटी 820 से लेकर 860 तक होती है। ये जो डेंसिटी है, उससे पता चलता है कि जो आप तेल भरा रहे हो, वो कितना प्योर है? उसकी क्वालिटी कैसी है और उसमें कोई मिलावट तो नहीं की गई है? अगर डेंसिटी इस रेंज में तभी पेट्रोल भराना चाहिए।’
0 तो हर कोई देखता है!
Instagram पर इस Reel को पोस्ट करते हुए @babamunganathfillingstation ने लिखा- सच्चा पंप, सच्ची बातें। अब तक इस वीडियो को 7 लाख के ऊपर लाइक्स और साढ़े 4 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं व्यूज की बात करें, तो वीडियो को 1 करोड़ 58 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
लीटर में डलवाना चाहिए…
यूजर्स पेट्रोल पंप वाले की बातें सुनने के बाद कमेंट सेक्शन में एक तरफ तो उसकी तारीफ कर रहे हैं, दूसरी तरफ नई-नई सलाह भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सबसे बढ़िया लीटर में डलवाना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि हमारा पंप भी ऐसा ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं तो 578, 1013 और 167 रुपये का डलवाता हूं। चौथे यूजर ने कहा कि आपकी सलाह को ध्यान में रखा जाएगा।






