![]()
नीता अंबानी के 61वें जन्मदिन का जश्न इस बार बेहद भावुक और खास रहा। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीता किसी छोटे बच्चे की तरह खुशी से केक काटती नजर आती हैं। चेहरे पर मुस्कान, आंखों में चमक और दिल में प्यार — नीता के इस अंदाज़ ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस मौके पर उन्होंने एक बेहद खूबसूरत गुलाबी रंग का पैंट-प्लाजो सूट पहना था, जिसमें वे न सिर्फ एलिगेंट बल्कि बेहद ग्रेसफुल भी लग रही थीं। उनका यह लुक सादगी और शालीनता की मिसाल था।
![]()
केक काटने के बाद जब उन्होंने अपने पति मुकेश अंबानी के सामने कुछ ऐसा किया जिससे पूरे माहौल में प्यार और अपनापन घुल गया। उन्होंने बेहद प्यारे और विनम्र तरीके से पति के प्रति अपना स्नेह जताया, जिसे देखकर मुकेश अंबानी ने उन्हें तुरंत गले से लगा लिया। यह पल देखने लायक था — जहां एक अरबपति कपल की झलक नहीं, बल्कि एक सच्चे रिश्ते की गर्मजोशी और भावनाएं दिखीं।
मुकेश अंबानी की संपत्ति भले ही अरबों-खरबों में हो, लेकिन नीता अंबानी के संस्कार, सादगी और विनम्रता की कीमत अनमोल है। वे हमेशा अपने व्यवहार और अपनी विनम्रता से यह साबित करती हैं कि असली खूबसूरती इंसान के दिल में होती है, न कि उसकी दौलत या शानो-शौकत में। अपने जन्मदिन पर भी नीता ने वही किया — न कोई भव्य पार्टी, न दिखावा, बस परिवार के बीच प्यार, अपनापन और कृतज्ञता का भाव।
नीता अंबानी का यह बर्थडे न सिर्फ उनके लिए बल्कि सभी के लिए एक संदेश था कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और खूबसूरती तब तक बरकरार रहती है जब तक इंसान के भीतर विनम्रता, प्यार और सकारात्मकता जिंदा रहती है। 61 की उम्र में भी नीता ने जिस तरह अपनी सादगी और गरिमा से सबका दिल जीता, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ अंबानी परिवार की बहू नहीं, बल्कि भारतीय समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।
लुक की बात करें तो नीता अंबानी ने हर बार की तरह स्टनिंग देसी लुक दिखाया। बिना हैवी और स्टाइलिश अटायर पहने भी उन्होंने मिनटों में बाजी मारकर 61 की उम्र छिपा ली। चलिए अब ये जानते हैं कि नीता ने ऐसा क्या किया कि उनके हसबैंड ने झट से गले लगा लिया
![]()
बर्थडे पर भी दिल जीत ले गईं नीता
जामनगर में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान नीता अंबानी ने कभी गाय को चारा खिलाया। तो कभी पूजा की। इसके बाद वो जैसे ही मुकेश के सामने पहुंचीं तो उन्होंने झुक कर प्यार और रिसपेक्ट दिखाई। बदले में मुकेश अंबानी ने भी अपनी जीवन साथी को गले से लगा लिया। शादी के सालों बाद भी दोनों का प्यार- भरा अंदाज देख लोग इंप्रेस हो गए हैं। और, तभी अब कपल का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
पिंक कुर्ता पहन लगीं अप्सरा
पिछले साल नीता अंबानी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन में पिंक साड़ी पहनी दिखी थीं। इस बार भी उन्होंने सेम कलर का ही कुर्ता पहना। जो उनकी खूबसूरती में बिना ज्यादा एफर्ट के भी चार- चांद लगा रहा है। कुर्ते की राउंड नेकलाइन है। जबकि स्लीव्स लंबी नजर आईं। नेकएरिया पर एम्ब्रॉयडरी हुई है। साथ में कुर्ते पर भी छोटे- छोटे वाइट प्रिंट एलिगेंट दिखे। इन सबके एलिमेंट के अलावा सूट का फ्लेयर्ड डिजाइन भी नीता के देसी लुक को स्टाइलिश टच दे गया।
पैंट प्लाजो पहन गईं छा
सूट वाले देसी लुक को कंप्लीट बनाने के लिए नीता ने कुर्ते के साथ पैंट प्लाजो पहना है। जो कि पिंक कलर का है। इन पैंट्स के बॉर्डर पर गोल्ड पट्टी एम्ब्रॉयडरी हुई है। जिससे लुक की ब्यूटी एन्हांस हो रही है। और, कुछ ऐसे दौलतमंद होने के बाद भी नीता ने सिंपल- सा सूट पहनकर भी अपने बर्थडे वाले लुक को स्पेशल बना लिया और सादगी से दिल जीत ले गईं।
जूलरी- फुटवियर का रखा ध्यान
नीता अंबानी के कपड़े जितने खास दिखे, उतनी की सुंदर उनकी जूलरी भी नजर आई। कानों में वो बड़े- बड़े इयररिंग्स पहनी दिखीं। जिनकी शाइन देसी लुक को अट्रैक्टिव बना रही है। हाथ में भी उन्होंने चमचमाते हुए कंगन पहने। जिससे लुक में एलिगेंस ऐड हुआ। जबकि फुटवियर मिस्टर अंबानी की वाइफ ने स्ट्रैपी डिजाइन वाले ऑप्ट किए हैं।
ये वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल
नीता अंबानी की सादगी के साथ- साथ मुकेश अंबानी ने भी वाइफ के बर्थडे पर सिंपल- सी चेक प्रिंट वाली शर्ट पहनकर दिल जीत लिया। अब इंटरनेट पर कपल का खास अंदाज देख लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।






