Shloka Mehta Glam Look: अंबानी परिवार की बड़ी बहू ने काली ड्रेस में दिखाया नया अंदाज, देखकर आकाश भी रह गए हैरान


Loading

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता हमेशा संस्कारी अंदाज दिखाती हैं। तभी लोग उनकी बहुत तारीफ भी करते हैं। लेकिन इस बार आकाश अंबानी की बीवी ने एकदम अलग रूप दिखाया। श्लोका का ऐसा अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

akash ambani and shloka mehta surprises with their halloween 2025 look ambani bahu poses in black dress
अंबानी परिवार सारे ट्रेंड फॉलो करता है। फिर चाहे कोई त्यौहार हो या पार्टी। पूरा परिवार सज- धजकर रौब दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। इन मौकों पर हर बार अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका एकदम सिंपल और सुंदर रूप दिखाकर छा जाती हैं। फिर चाहे भारतीय पहनावा हो या स्टाइलिश लुक, श्लोका अपने स्टाइल को बहुत ग्रेसफुली कैरी करती हैं। लेकिन अब हैलोवीन पार्टी के मौके पर श्लोका ने ऐसा अतरंगी लुक दिखाया जिसकी लोगों ने उनसे शायद ही उम्मीद की होगी। वहीं, आकाश के अंदाज ने भी हैरान किया।

श्लोका के साथ- साथ मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने भी अपनी बीवी के साथ खूब पोज दिए। तभी तो अब इंटरनेट पर श्लोका और आकाश की तस्वीरें आग की तरह फैल गई हैं। आप भी डालें श्लोका के हैलोवीन लुक पर नजर।

आखिर किसके रूप में दिखे आकाश और श्लोका?

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का हैलोवीन पार्टी वाला लुक 1991 की फिल्म The Addams Family से इंस्पायर दिखा। आकाश ‘गोमेज’ बने दिखे। तो श्लोका ने ‘गोमेज’ की ऑन-स्क्रीन पत्नी ‘मोर्टिशिया’ का लुक लेकर बड़ी- बड़ी आंखें दिखाती नजर आईं। कपल का लुक बेशक एकदम अलग और अनएक्सपेक्टेड है, लेकिन फिर भी दोनों दिख बहुत कमाल के रहे हैं।

ब्लैक ड्रेस में दिखीं श्लोका

हैलोवीन पार्टी में स्टाइल मारने के लिए श्लोका ने ब्लैक कलर की प्लेन ड्रेस पहनी हुई है। जिसका बॉडी हगिंग डिजाइन है। अटायर को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस स्लीव्स भी लंबी रखी गई हैं। जबकि लेंथ फ्लोर तक नजर आई। ब्लैक कलर श्लोका की फेयर स्किन टोन को खिला- खिला दिखाने में मदद कर रहा है। तभी श्लोका का लुक छा गया है

हाथ में दिखा गुलदस्ता और ब्रेसलेट

श्लोका ने लुक को कंप्लीट बनाने के लिए हाथ में गुलाबों के फूल वाला गुलदस्ता पकड़ा हुआ है। वहीं, अपने स्टाइलिश अंदाज को पकरफेक्ट बनाने के लिए डीवा ने हाथ में अलग- अलग डिजाइन वाली ब्रेसलेट पहल हैं। लुक में बैलेंस क्रिएट करने के लिए श्लोका ने गले में हैवी नेकपीस पहनना अवॉयड किया।

नीता अंबानी का वीडियो भी देखें

सूट- बूट में दिखे आकाश अंबानी

वाइफ ने ब्लैक कपड़े पहने। तो आकाश भी कुछ पीछे नहीं रहे। वो ब्लैक कलर का स्ट्राइप्स पैटर्न वाला फॉर्मल सूट पहने दिखे। आकाश ने वाइट कलर की शर्ट के ऊपर ब्लेजर कैरी किया है। जिसपर राउंड शेप वाले ब्लैक बटन से डीटेलिंग ऐड की गई है। अंबानी के बड़े बेटे के लुक में सबसे डिफरेंट दिखा उनके कंधे पर दिख रहा हाथ वाला एलिमेंट, जो कि ब्लेजर के साथ ही अटैच है। इससे हैलोवीन पार्टी के लिए आकाश का लुक परफेक्ट बन गया।

अब आकाश और श्लोका की यही तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। लोग दोनों का अतरंगी अंदाज देख अलग- अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर