![]()
सोशल मीडिया पर एक भारतीय शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने यूरोप की ट्रेन में 500 रुपये की पानी की बोतल खरीदी। शख्स ने बताया कि यह उसके जीवन का सबसे महंगा पानी था। उसने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि इस अनुभव के बाद उसे भारतीय रेलवे (IRCTC) की सस्ती और बेहतरीन सुविधाओं की याद आ गई। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं — कुछ ने इसे यूरोप की महंगाई का उदाहरण बताया, तो कुछ ने भारतीय ट्रेनों की सस्ते दामों में मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ की।
![]()
सोशल मीडिया पर यूरोप में घूमने गए एक भारतीय यात्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह यात्री ट्रेन में सफर करते हुए 5 यूरो यानी करीब 500 रुपये की पानी की बोतल खरीदने का अनुभव साझा करता है। वह मजाकिया अंदाज में बताता है कि चार घंटे इंतजार करने के बाद आखिर उसे पानी मिला, लेकिन जब कीमत सुनी तो हैरान रह गया। शख्स का मासूम रिएक्शन और भारतीय रेलवे की किफायती सेवाओं से की गई तुलना ने लोगों को खूब हंसा दिया। कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर कहा कि “अब समझ आया, भारत में IRCTC का पानी कितना सस्ता और अमूल्य है।”
‘मैंने लाइफ का सबसे महंगा पानी पिया’
![]()
यूरोप की ट्रेन में सफर कर रहे एक भारतीय यात्री का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह बताता है कि कैसे उसे पानी खरीदने के लिए ट्रेन के बीच वाले डिब्बे तक जाना पड़ा और वहां एक बोतल की कीमत 5 यूरो यानी करीब 500 रुपये सुनकर वह हैरान रह गया। हंसते हुए वह इसे अपनी “लाइफ की सबसे महंगी पानी की बोतल” बताता है और मजाक में कहता है कि अब उसे भारतीय रेलवे की IRCTC सेवा याद आ रही है, जहां सस्ता और सुविधाजनक खाना-पानी आसानी से मिल जाता है।
भारतीय रेलवे की आई याद
वीडियो में वह कहता है, ‘ट्रेन में कैंटीन सिर्फ बीच वाले कोच में है और जब आखिरकार मुझे पानी मिला, तो उसकी कीमत 5 यूरो यानी 500 रुपये थी। लाइफ का सबसे महंगा पानी।’ इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिखा रहे शख्स ता नाम प्रतीक जैन @prateek06jain है।
![]()
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कई भारतीयों ने लिखा कि विदेश घूमने पर उन्हें भारत की सस्ती और सुविधाजनक रेल सेवाओं की याद आ जाती है। एक यूजर ने मजाक में कहा कि एम्स्टर्डम में उन्हें यही पानी की बोतल 9 यूरो में मिली थी, इसलिए यह तो सस्ती डील थी। दूसरे ने गर्व से लिखा कि उसने पूरे यूरोप ट्रिप में एक भी बोतल नहीं खरीदी। वहीं, कई लोगों ने बताया कि यूरोप में नल का पानी साफ और पीने योग्य होता है। कमेंट्स में यूजर्स ने भारतीय रेलवे की किफायती और आरामदायक सेवाओं की जमकर तारीफ की।






