![]()
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। सेमीफाइनल की इस बड़ी जीत के बाद सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों ने रिएक्ट किया है।
![]()
भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने 134 गेंदों में नाबाद 127 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन जोड़े। 339 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने यह मैच 9 गेंदें शेष रहते जीत लिया — जो महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े रन चेज़ में से एक रहा। इस ऐतिहासिक जीत पर सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों ने टीम इंडिया की जमकर सराहना की और खिलाड़ियों के जज़्बे को सलाम किया।
![]()
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय महिला टीम की शानदार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की जिम्मेदार पारियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने टीम को आगे बढ़कर जीत दिलाई। साथ ही श्री चरणी और दीप्ति शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी की भी प्रशंसा की। सचिन ने अपने संदेश में लिखा कि टीम इंडिया ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है और तिरंगे को यूं ही ऊंचा फहराते रहो।
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत को खेल में भारत की प्रगति का बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लड़कियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया है और पिछले कुछ वर्षों में उनका खेल काफी निखरा है। गांगुली ने लिखा कि
गौतम गंभीर और युवराज सिंह का ट्वीट
वर्तमान पुरुष टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि जब तक आखिरी गेंद नहीं फेंकी जाती, तब तक कुछ भी खत्म नहीं होता। उन्होंने लिखा, ‘जब तक खत्म न हो जाए, तब तक खत्म नहीं होता! क्या शानदार प्रदर्शन है लड़कियों।
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत को खेल में भारत की प्रगति का बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लड़कियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया है और पिछले कुछ वर्षों में उनका खेल काफी निखरा है। गांगुली ने लिखा कि अब केवल एक कदम और बाकी है—फाइनल में भी ऐसे ही शानदार खेल दिखाने की शुभकामनाएं दीं।






