बीसीसीआई का बड़ा अपडेट: श्रेयस अय्यर की नहीं हुई सर्जरी, जानें कैसे रोकी गई इंटरनल ब्लीडिंग


Loading

तीसरे वनडे में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, सिडनी के अस्पताल में भर्ती

shreyas iyer

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान गंभीर चोट लग गई थी, जब उन्होंने पीछे भागते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा। हालांकि कैच तो उन्होंने लपक लिया, लेकिन गिरने के दौरान उनकी पसलियों में गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण अय्यर को कुछ समय के लिए आईसीयू में भी रखा गया। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी सर्जरी हुई है, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात का पूरी तरह खंडन किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में देवजीत सैकिया ने बताया कि श्रेयस अय्यर की सर्जरी नहीं हुई, बल्कि उनकी चोट के इलाज के लिए एक विशेष मेडिकल प्रक्रिया अपनाई गई थी, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग को रोका जा सका। उन्होंने कहा कि श्रेयस की रिकवरी उम्मीद से कहीं तेज हो रही है और डॉक्टर उनकी प्रगति से बेहद संतुष्ट हैं। अय्यर अब सामान्य गतिविधियों में लौटने लगे हैं और उन्हें आईसीयू से उनके कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। सैकिया ने कहा कि आमतौर पर ऐसी चोटों से पूरी तरह ठीक होने में छह से आठ सप्ताह लगते हैं, लेकिन श्रेयस की तेजी से हो रही रिकवरी को देखकर उम्मीद है कि वह इससे पहले ही फिट हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर