IIT Vacancy 2025: आईआईटी में JRF पदों पर भर्ती, आकर्षक सैलरी के साथ 2 नवंबर तक करें आवेदन


Loading

IIT Jobs 2025: आईआईटी में JRF पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन – आखिरी तारीख करीब है

IIT me naukri

IIT Jammu JRF Recruitment 2025:
अगर आप किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) जम्मू ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.iitjammu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

IIT Jammu Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकाय इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जम्मू (IIT)
पद का नाम जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)
विज्ञापन संख्या IITJMU/R&C/RP00202/A-148
वैकेंसी 01
वेबसाइट www.iitjammu.ac.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 17 अक्टूबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2025
योग्यता एमटेक/एमई/बी.ई/बीटेक
आयुसीमा अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक।
सैलरी 31,000/- प्रति माह सैलरी के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अवधि 01 साल जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
भर्ती का नोटिफिकेशन IIT Jammu JRF Recruitment 2025 Notification PDF

IIT Jammu JRF Recruitment 2025: योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

आईआईटी जम्मू ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मटेरियल इंजीनियरिंग, अप्लाइड मैकेनिक्स, एयरोस्पेस, केमिकल इंजीनियरिंग, मशीन डिजाइन, पॉलीमर साइंस, या संबंधित विषयों में एम.टेक/एम.ई की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बी.ई./बी.टेक में कम से कम 60% अंक और वैध GATE स्कोर होना अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार बी.ई./बी.टेक के बाद पॉलीमर साइंस, मटेरियल साइंस या मटेरियल टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री रखते हैं और GATE/NET पास कर चुके हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 02 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल पोर्टल https://apply.iitjammu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज, अंक पत्र और प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।
किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार IIT जम्मू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. दुरई प्रभाकरण आर.टी. से संपर्क कर सकते हैं (ईमेल: [email protected])।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर