महागठबंधन में 3 सीटों पर सुलह: कांग्रेस-VIP ने नाम वापस लिए, अब भी 9 सीटों पर पेच बरकरार


Loading

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर महागठबंधन के सहयोगी दलों ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है। आरजेडी के समर्थन में कांग्रेस और वीआईपी के उम्मीदवारों ने तीन विधानसभा सीटों से अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।

india

तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सहयोगी दलों ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख पर कांग्रेस और वीआईपी ने आरजेडी के समर्थन में तीन सीटों से अपने उम्मीदवार वापस ले लिए। कांग्रेस ने प्राणपुर और वारसलीगंज, जबकि वीआईपी ने मधुबनी की बाबूबरही सीट से नॉमिनेशन वापस लिया है। अब इन तीनों सीटों पर आरजेडी के प्रत्याशी महागठबंधन का चेहरा होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में महागठबंधन के भीतर सीट समन्वय की कवायद जारी है। प्राणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम और वारसलीगंज से सतीश सिंह ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब इन दोनों सीटों पर आरजेडी की इशरत प्रवीण और कुमारी अनीता (अशोक महतो की पत्नी) महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।
हालांकि, नामांकन वापसी के बाद भी नौ सीटों पर महागठबंधन के भीतर तालमेल का पेच बरकरार है। इनमें नरकटियागंज, कहलगांव, सुल्तानगंज, वैशाली, सिकंदरा, बछवाड़ा, बिहारशरीफ, करगहर और राजापाकर सीटें शामिल हैं। इन नौ में से पांच सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस और चार सीटों पर कांग्रेस-सीपीआई के बीच दोस्ताना मुकाबला बना हुआ है।

अब इन सीटों पर दोस्ताना मुकाबला

सी राजद कांग्रेस
वैशाली अजय कुशवाहा ई संजीव सिंह
नरकटियागंज दीपक यादव शाश्वत केदार पांडेय
सिकंदरा उदय नारायण चौधरी विनोद चौधरी
कहलगांव रजनीश भारती प्रवीण सिंह कुशवाहा
सुल्तानगंज चंदन सिन्हा ललन कुमार
सी कांग्रे सीपीआई
राजापाकर प्रतिमा दास मोहित पासवान
बछवाड़ा गरीब दास अवधेश राय
बिहारशरीफ ओमैर खान शिव कुमार यादव
करगहर संतोष मिश्रा महेंद्र गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर