चंदौली में सकरारी मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा:ग्रामीणों और छात्रों को आवागमन में परेशानी, दुर्घटना का डर


Loading

मार्ग पर झाड़ियों से आवाजाही बाधित। - Dainik Bhaskar

 

चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र में सकरारी को जाने वाला मार्ग इन दिनों झाड़ियों से अटा पड़ा है। इससे ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग धानापुर या जमानिया जाने का एकमात्र साधन है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने के कारण जंगली जानवर या अन्य पशु इनमें छिपे रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराने का अनुरोध किया है। रामाश्रय यादव, सुनील यादव, नंदू राम और सुदामा सहित कई ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर