![]()
दबंगों ने मामूली विवाद में लाठी डंडों फरसों से जान मारने की कोशिश।
लेखराज कौशल
अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल के इंचार्ज को तहरीर देते हुए बताया कि शाम तकरीबन 7 बजे हम मेहनत मजदूरी बेलदार करके घर आ रहे थे घर पर लगे हेड पंप पर हाथ पर दो रहे थे थे ।

पास में ग्राम बुढ़ाका निवासी प्रीतम ने हुक्का पीने के लिए बुलाया मेरा भाई महेश हुक्का पीने चला गया। कुछ देर बाद महेश के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। जाकर देखा तो प्रीतम,निरंजन पुत्र रामबख्श , अनमोल पुत्र निरंजन,प्रिंस,नमन पुत्र प्रीतम ने मेरे भाई महेश को फरसा, कुल्हाड़ी,डंडों से पीट पीट कर अधमरा किया हुआ है।में और मेरी माँ सरस्वती वहां पहुंचे और महेश को बचाने का प्रयास किया ।जब हमारी कोई पेश नहीं पड़ी तो उन लोगों ने हमारे साथ भी हाथापाई की। जिससे में और मेरी माँ को भी मामूली चोट आईं।फिर हमने 112 पर कॉल की मौके पर पहुँची पुलिस और पड़ोस के रहने वाले अजय,हरदेव आदि गांव के लोगों ने हमें बचाया। गांव बालों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने जवाब दिया कि इसे यहां से ले जाओ वरना जान से मार देंगे। जैसे तेसे करके पुलिस और गांवों बालों की सहायता से महेश को वहां से ले जाकर टप्पल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया मगर स्थिति ज्यादा गंभीर थी जिसे देखते हुए महेश को मलखान सिंह अस्पताल अलीगढ़ रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। और पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। और न ही कोई गिरफ्तारी की है खानचंद (शिकायतकर्ता) ने बताया कि ये लोग दबंग किस्म के लोग हैं इनके घर पर नामी गुंडे बदमाशों का आना जाना रहता है।






