![]()
दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के इस दावे का कड़ा विरोध किया है कि उनकी बेटी आधी रात के बाद हॉस्टल परिसर से बाहर गई थी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के साथ शुक्रवार रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यौन उत्पीड़न हुआ। फिर भी मुख्यमंत्री ने झूठा दावा किया कि घटना आधी रात के बाद हुई।
![]()
गैंगरेप केस पर सीएम ममता ने कहा उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
Durgapur Gangrape Case: दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनकी उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने इसके लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, उनकी टिप्पणी पर भाजपा से लेकर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने भी हमला बोला।
Durgapur Gangrape Case: दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनकी उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने इसके लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, उनकी टिप्पणी पर भाजपा से लेकर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने भी हमला बोला।
‘सीएम ममता ने किया झूठा दावा’
दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के इस दावे का कड़ा विरोध किया है कि उनकी बेटी आधी रात के बाद हॉस्टल परिसर से बाहर गई थी। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी के साथ शुक्रवार रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यौन उत्पीड़न हुआ। फिर भी मुख्यमंत्री ने झूठा दावा किया कि घटना आधी रात के बाद हुई।’
‘खुद एक महिला होने के बावजूद…’
उन्होंने ममता की उस टिप्पणी की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने महिलाओं को रात में सावधानी बरतने की सलाह दी थी। उन्होंने आगे कहा, ‘खुद एक महिला होने के बावजूद, उन्होंने एक असंवेदनशील टिप्पणी की जिसमें महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलने का सुझाव दिया गया था।’

इससे पहले, ओडिशा सरकार के अधिकारियों की एक टीम ने जांच की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा किया और पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। दरअसल, पीड़िता के माता-पिता ने जांच में देरी की शिकायत की थी। बालासोर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) निरंजन बेहरा ने कहा, ‘हमने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ चर्चा की और उनकी जांच की प्रगति की समीक्षा की, जो हमें संतोषजनक लगी। 36 घंटों के भीतर, उन्होंने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक अन्य संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।’
सीएम ममता ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, ‘मीडिया ने मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। आप मुझसे सवाल पूछते हैं, मैं उसका जवाब देती हूं, और फिर आप उसे तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। इस तरह की राजनीति मत कीजिए।’ बता दें कि बनर्जी ने MBBS छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले पर कहा था, ‘मैं बाहर से यहां पढ़ने आने वाले छात्रों से भी अनुरोध करती हूं कि वे रात में बाहर न जाएं… निजी कॉलेज का भी एक दायित्व है कि छात्रों का ध्यान रखें। घटना निंदनीय है लेकिन जो लोग हॉस्टल में रहते हैं, उनका एक सिस्टम होता है। वह लड़की निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, इसलिए निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी है कि वे रात के 12.30 बजे कैसे बाहर आ गईं।’
BJP ने घेरा
भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था की कमी को लेकर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बनर्जी को ‘नारीत्व पर कलंक’ कहा। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने टीएमसी की आलोचना करते हुए दावा किया कि पार्टी ने बार-बार इस तरह के बयान दिए हैं और सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री चाहती हैं कि सभी महिलाएं बुर्का पहनें और घर पर रहें।
चार लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा के साथ पिछले हफ्ते शुक्रवार को हुए सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में कुल चार लोगों को पकड़ा जा चुका है। वहीं, जिस पुरुष मित्र के साथ पीड़िता खाना खाने के लिए कैंपस से बाहर गई थी, वह अभी भी पूछताछ के लिए हिरासत में है।
क्या है मामला?
ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली MBBS द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ शुक्रवार देर शाम अस्पताल भवन के पीछे बलात्कार किया गया। वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने एक पुरुष मित्र के साथ परिसर से बाहर निकली थी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति उसे घसीटकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार हुआ। उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल उसकी निगरानी की जा रही है। घटनास्थल से उसके बैग, जूते और कपड़े सहित निजी सामान बरामद किया गया है।
HT की एक रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘मेडिकल कॉलेज में लगे सुरक्षा कैमरे की फुटेज में पीड़िता और उसका दोस्त शाम करीब 7.54 बजे कैंपस से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। छात्र रात करीब 8.42 बजे लौटा और इधर-उधर घूम रहा था। वह रात 8.48 बजे फिर से चला गया और करीब 9.30 बजे पीड़िता के साथ वापस लौटा।’
अधिकारी ने आगे बताया, ‘पीड़िता ने बताया कि बलात्कार के बाद अपराधियों ने उसके फोन से उसके दोस्त को फोन किया, लेकिन फोन यह कहकर रख लिया कि वह 3,000 रुपये देने पर ही लौटाएगा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से फोन जब्त कर लिया गया।’ दरअसल, यह अपराध शुक्रवार रात करीब 8 बजे अंजाम दिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के दोस्तों ने उन्हें रात करीब 9:30 बजे फोन किया






