जयपुर Rajasthan Weather: राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक, दिन में तेज धूप; जानें दीवाली से पहले कितना बदलेगा मौसम?


Loading

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-October-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में वर्तमान में ज्यादातर जिलों का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सुबह और शाम में हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है

 

 

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-October-2025: राजस्थान में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है। बारिश का दौर खत्म हो चुका है। सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का भी एहसास हो रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिससे हल्की ठंड का असर कल से थोड़ा कम होने लगेगा। उत्तर से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ने और पूर्वी हवाओं की सक्रियता के चलते तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज मौसम साफ रहने वाला है। दिन में आसमान साफ रहने के कारण धूप की तपिश भी बढ़ने के आसार हैं। दीवाली तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत में कोई वेदर एक्टिविटी होने की संभावना नहीं है। जिससे राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

राजस्थान में सीकर रहा सबसे ठंडा

राजस्थान में रविवार को सभी जिलों में आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप भी निकली और सुबह-शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस हुई। वर्तमान में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री कम दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को सबसे कम तापमान सीकर में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारम रविवार को जयपुर, सीकर, हनुमानगढ़, चूरू, बाड़मेर मेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। अगले 48 घंटों में भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर