दिन दहाड़े एक लाख दस हजार रुपए नगद और सोने के जेवरात लूट


Loading


 

लेखराज कौशल

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव उपैड़ा में बैखौफ दिनदहाड़े बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

गौरतलब रहे कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैडा में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने सुरेंद्र कुमार पुत्र धन सिंह के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

वही इस मामले को लेकर पीड़ित परिजनों का कहना है कि बदमाश बेखौफ होकर घर में घुस आए। और घटना के समय घर में बेटे की बहू शिवानी के साथ हथियारों के बल लूटपाट शुरू कर दी। अलमारी तोड़कर

एक लाख दस हजार रुपए नगद और सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते पाकर पहुंची पुलिस ने सभी पहलुओं से घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वही दिन दहाड़े हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण ने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर