हरियाणा IPS सुसाइड- IAS पत्नी की अधिकारियों संग मीटिंग:मंत्री बेदी बोले- आज मामला सुलझ सकता है; सुसाइड की फोटो सामने आई


Loading

 

चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की कोठी नंबर 116 की बेसमेंट में बने कमरे में सोफे पर पूरन कुमार की डेडबॉडी की तस्वीर सामने आई है। चंडीगढ़ की SSP पूरन कुमार की पत्नी से मिलने के लिए कोठी पर पहुंचीं। मंत्री कृष्ण बेदी का कहना है कि जल्द मामला सुलझ सकता है। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के सीनियर IPS वाई पूरन कुमार के परिवार को मनाने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। रविवार सुबह दिवंगत IPS की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार की सेक्टर-11 स्थित आवास पर 2 सीनियर IAS अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। 7 अक्टूबर को सेक्टर-11 की ही कोठी पर पूरन कुमार ने सुसाइड किया था।

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर भी कुछ डॉक्यूमेंट लेकर अमनीत पी. कुमार से मिलने के लिए उनके सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर पहुंचीं हैं।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का कहना है कि हम IPS पूरन कुमार के परिवार से लगातार मिल रहे हैं। परिवार के कहने पर ही रोहतक SP को हटाया। उसे ऑन रोड कर कहीं पोस्टिंग नहीं दी। आज शाम तक मामला सॉल्व हो सकता है। परिवार इस बात पर राजी हो जाएगा कि अंतिम संस्कार किया जाए।

उधर, 5 दिन बाद सुसाइड की एक फोटो सामने आई है। पूरन कुमार की डेडबॉडी चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर 116 के बेसमेंट में बने साउंड प्रूफ कमरे में सोफे पर पड़ी है। उनके सिर, नाक और मुंह से खून निकल रहा है। टी-शर्ट भी खून से सनी है। पूरन कुमार दाहिने हाथ में पिस्टल पकड़े हुए हैं। उन्होंने कंबल भी ओढ़ा हुआ है।

वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने केस में SC/ST एक्ट की धारा बदल दी है। SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) की जगह अब धारा 3(2)(V) लगाई गई है, जिसमें उम्रकैद के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। जबकि, SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) में 5 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

वहीं परिवार और SC वर्ग से जुड़े संगठनों ने आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 20 स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारे में महापंचायत बुलाई है।

 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और कृष्ण लाल पंवार ने 11 अक्टूबर को 3 बार पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार को मनाने की कोशिश की थी।

 

2 मंत्रियों की 3 बार मनाने की कोशिश, DSP पद के ऑफर की भी चर्चा परिवार को मनाने के लिए शनिवार को एससी समाज से आने वाले कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कृष्ण बेदी 3 बार IAS अमनीत पी. कुमार के आवास पर पहुंचे। परिवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। रात 11 बजे दोनों मंत्री बिना कोई हल निकले ही चले गए।

सूत्रों के मुताबिक अमनीत पी. कुमार की बड़ी बेटी को DSP पद का भी ऑफर दिया गया। हालांकि, परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया। सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। यह भी सामने आया है कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है। केंद्र के निर्देश पर ही नरेंद्र बिजारणिया को हटाया गया। DGP शत्रुजीत को लेकर भी जल्द कोई निर्देश आ सकता है।

 

 

  • स्टमॉर्टम के लिए बॉडी PGI शिफ्ट की गई: शुक्रवार देर रात पोस्टमॉर्टम पर सरकार से सहमति के बाद शनिवार की सुबह 10 बजे से पहले ही आईपीएस वाई पूरन कुमार का शव सेक्टर-16 गवर्नमेंट अस्पताल से PGI शिफ्ट कर दिया गया। इसकी जब भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और शव को लेने से इनकार करने की चेतावनी दी। परिजनों के इस रुख से प्रशासन में हड़कंप मच गया और चंडीगढ़ डीजीपी की ओर से बयान जारी किया गया कि परिजनों की अनुमति के बिना पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा।
  • कैबिनेट मीटिंग कैंसिल हुई: 17 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर शनिवार को दोपहर 3 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी। इसके बाद सीएम आवास पर विधायक दल की मीटिंग और डिनर पार्टी होनी थी, लेकिन इस पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मीटिंग कैंसिल करनी पड़ी। अब सरकार की ओर से 12 अक्टूबर को कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। ये मीटिंग सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर