दिल्ली टेस्ट- पहली पारी में भारत का स्कोर 400 पार:कप्तान गिल फिफ्टी बनाकर खेल रहे, नीतीश कुमार रेड्‌डी 43 रन बनाकर आउट


Loading

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। दूसरे दिन लंच से पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 423 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

नीतीश कुमार रेड्‌डी (43 रन) को जोमेल वारिकन ने जायडन सील्स के हाथों कैच कराया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने पहले दिन केएल राहुल (38 रन) और साई सुदर्शन (87 रन) को भी आउट किया। ओपनर यशस्वी जायसवाल 175 रन बनाकर रनआउट हुए।

शनिवार को इंडिया ने 318/2 से खेलना शुरू किया। जबकि यशस्वी जायसवाल ने 173 और कप्तान शुभमन गिल ने 20 रन के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाया

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जोन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील

भारत का स्कोर 400 पार, गिल-रेड्‌डी खेल रहे

106वें ओवर में भारत ने 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। नीतीश रेड्‌डी ने जस्टिन ग्रीव्स के ओवर की पहली बॉल पर एक रन लिया और टीम स्कोर 400 पार पहुंचाया।

गिल और रेड्‌डी की फिफ्टी पार्टनरशिप

102वें ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और नीतीश कुमार रेड्‌डी ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। गिल ने जस्टिन ग्रीव्स के ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। इसी छक्के ने साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया।

नीतीश कुमार रेड्‌डी को जीवनदान, फिलिप से कैच छूटा

101वें ओवर में भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्‌डी को जीवनदान मिला। जोमेल वारिकन के ओवर की दूसरी बॉल पर एंडरसन फिलिप से मिड ऑफ में कैच ड्रॉप हो गया। कैरेबियाई खिलाड़ियों ने इस पारी में दूसरा कैच ड्रॉप किया है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर