“पॉश इलाके में घुस आई नीलगाय, रात के अंधेरे में मचा हड़कंप – वीडियो वायरल”


Loading

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो लखनऊ के पीजीआई इलाके का दावा किया जा रहा है। वीडियो में नीलगाय को सड़क पर आराम से चलते हुए देखा जा सकता है

Nilgai viral video

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें रात के अंधेरे में एक नीलगाय को शहर की सड़क पर आराम से टहलते हुए देखा जा सकता है। किसी राहगीर ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

बता दें, 14 सेकंड का यह वीडियो लखनऊ के पीजीआई इलाके का बताया जा रहा है, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि “लखनऊ के आउटर एरिया, जहां जंगल काटकर कॉलोनियां बसाई गई हैं, वहां नीलगाय, सांभर और चीतल जैसे जानवर अपनी टेरिटरी दोबारा हासिल करने लौट रहे हैं।”

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा कि “इन जानवरों की वजह से एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं,” तो किसी ने कहा कि “जंगलों की कटाई से ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं।” इस वीडियो को अब तक 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार शेयर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर