पवन सिंह बोले- मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा:बीजेपी का सच्चा सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा; कल PK से मिलीं थीं पत्नी ज्योति सिंह


Loading

 

 

पवन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

 

 

 

दिल्ली में शाह और नड्‌डा से मिले थ

पवन सिंह ने हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद से भोजपुरी स्टार के बीजेपी में दोबारा आने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

पवन सिंह पहली बार 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर 22 मई 2024 को भाजपा ने पवन सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया। उस वक्त वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे।

दिल्ली में नेताओं से मिलने के बाद पवन सिंह ने कहा था, ‘मैं कभी भाजपा से दूर नहीं गया था, बस परिस्थितियां अलग थीं।’ उनके बीजेपी में वापसी के बाद शाहाबाद (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर फायदा हो सकता है।

पवन सिंह कब भाजपा में लौटे और किसने वापसी कराई?

भोजपुर सुपर स्टार और सिंगर पवन सिंह 30 सितंबर को भाजपा में लौट आए। उनकी वापसी भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कराई।

  • मंगलवार, 30 सितंबर सुबह पवन सिंह तावड़े और भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास गए। पवन सिंह ने कुशवाहा से आशीर्वाद लिया।
  • इसके बाद तावड़े ने पवन सिंह के भाजपा में आने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हुए NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को मजबूत करेंगे।’
  • कुशवाहा से मुलाकात के बाद पवन सिंह गृह मंत्री अमित शाह से मिले। मुलाकात करीब 20 मिनट तक हुई।
  • पवन सिंह के भाजपा में वापस आने से पहले सोमवार, 29 सितंबर रात विनोद तावड़े और राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कुशवाहा से मुलाकात की थी।
  • कुशवाहा को पवन सिंह के बारे में जानकारी दी। उनकी सहमति के बाद ही अगली सुबह पवन सिंह को लेकर दोनों नेता उनके घर गए।

 

बिहार चुनाव से पहले रिएलिटी शो से बाहर आए

हाल ही में उन्होंने बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर की रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को छोड़ दिया। शो से बाहर आने के दौरान उन्होंने कहा था- ‘मेरी जनता ही मेरा भगवान है और चुनाव के समय मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं।’

 

जानिए कौन हैं पवन सिंह

पवन सिंह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि भोजपुरी संगीत के सुपरहिट गायक भी हैं। उनके गीत ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से लेकर ‘कमरिया हिला रही है’ तक ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई।

उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में हुआ। 1997 में उन्होंने पहला एल्बम रिलीज किया और 2008 में आया उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ भोजपुरी संगीत का ग्लोबल हिट साबित हुआ।

भोजपुरी फिल्मों प्रतिज्ञा, क्रैक फाइटर, धड़कन, हर हर गंगे आदि ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सबसे चर्चित नाम बना दिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर