कैफे में फायरिंग के बाद सदमे में कपिल शर्मा और गिन्नी, सामने आया पहला बयान, बोले- हम हार नहीं मानेंगे


Loading

Kapil sharma cafe firing case

एक हफ्ते पहले ही ओपन हुए कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस घटना के बाद से ही लोग कपिल शर्मा के बयान का इंतजार कर रहे थे, जो अब सामने आ गया है।

कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा उनकी मशहूर रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से नहीं, बल्कि उनके नए कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की घटना के कारण हो रही है। सिर्फ सात दिन पहले कनाडा के सरे इलाके में खोले गए उनके कैफे को खालिस्तानी आतंकियों ने निशाना बनाया है। कैफे की ओपनिंग के बाद से ही इसकी खूब तारीफ हो रही थी। कपिल के कैफे के इंटिरियर से लेकर खाने की चर्चा थी, लेकिन अब माहौल पूरी तरह बदल गया है। इस खुशी के बीच अचानक हुई फायरिंग की घटना ने ओपनिंग के जश्न को फीका कर दिया है। कपिल-गिन्नी के फैंस भी इस घटना से चिंतित हैं। इस बीच कपिल और गिन्नी की टीम ने उनकी ओर से पहला बयान जारी किया है। इस बयान से जाहिर हो रहा है कि दोनों सदमे में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर