![]()

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से श्रीगंगानगर में रविवार दोपहर तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं हनुमानगढ़ में तेज बारिश हुई। इस दौरान आंधी चलने से फसलों को नुकसान हुआ।
झालावाड़ के ग्रामीण इलाकों में 1 घंटे तक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। इसके कारण धान और सोयाबीन की फसलें गिर गई। झालावाड़ शहर में भी दोपहर 3 बजे हल्की और तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग ने सोमवार को जयपुर समेत 9 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दरअसल, उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर अगले दो दिन रहेगा। 9 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा और अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

डूंगरपुर में 20MM पानी बरसा पिछले 24 घंटे के दौरान नागौर के लाडनूं में 10MM, झालावाड़ के रायपुर में 23MM, डग में 16MM, बकानी में 14MM, असनावर, झालरापाटन में 12-12MM, मनोहरथाना में 9MM, चित्तौड़गढ़ के बेगूं में 12MM, हनुमानगढ़ के टिब्बी में 10MM, तलवाड़ा झील पर 7MM, कोटा में 6.7MM और डूंगरपुर में 20MM बरसात दर्ज हुई।






