चिड़ियाघर में 8 और 10 तारीख को जंगली टाइगर आदिति के 2 शावकों की मौत हो गई है। मौत का कारण कमजोरी और मां का दूध नहीं पीना बताया जा रहा है। शावकों को बाड़े से वेटरनरी हॉस्पिटल ले जाकर बिल्ली का कृत्रिम दूध पिलाने की कोशिशें बेकार साबित हुई थी। उनमें से एक शावक जन्म से ही बहुत कमजोर था। उसका वजन भी बहुत कम था।
CCTV से रखी जा रही नजर
आदिति ने 6 शावकों को जन्म दिया था। उनमें से वह सबसे बाद में पैदा हुआ था। अदिति के बाती 4 शावकों में से अभी एक और शावक कमजोर बताया जा रहा है। CCTV से लगातार उस पर विशेष नजर रखी जा रही है। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि वह अपनी मां का दूध बहुत कम पी रहा है। टाइगर आदिति को दूध बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स दिए जा रहे हैं। चिड़ियाघर के डायरेक्टर डॉ संजीत कुमार ने बताया कि अगर शावक अपनी मां का 2 से 4 घंटे तक दूध नहीं पीते हैं, तो उसकी ज्यादा निगरानी रखी जा रही है। शुरू में शावक हर घंटे अपनी मां का दूध पीता है।

2021 में दिल्ली लाया गया
अदिति ओरिजिनल वाइल्ड एनिमल है। वे किसी चिड़ियाघर में पैदा नहीं हुई है। उन्हें महाराष्ट्र राष्ट्र के जंगलों से पकड़ा गया था। तब उनकी उम्र करीब 3 साल थी। जंगल से पकड़कर उन्हें गोरेवाडा रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। वहां से 2021 में उन्हें दिल्ली जू लाया गया। नर और मादा बंगाल टाइगर ों की 3 बार मेटिंग कदिराई गई। लेकिन, अदिति बंगाल टाइगर से दूर ही रही। उनकी मेटिंग नहीं हो पाई। बंगाल टाइगर अदिति की मेटिंग वॉइट टाइगर विजय से कराई गई, जो सफल रही।